मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा विधायक इरफान सोलंकी के 27 फ्लैट सील, 20 करोड़ रुपए है कीमत

कानपुर: कानपुर पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके गैंगस्टर साथियों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है, जिसमें 27 फ्लैट वाली 2 अपार्टमेंट और 1 निर्माणाधीन है । शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे…

सपा विधायक इरफान सोलंकी के 27 फ्लैट सील, 20 करोड़ रुपए है कीमत
सपा विधायक इरफान सोलंकी के 27 फ्लैट सील, 20 करोड़ रुपए है कीमत | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  कानपुर पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके गैंगस्टर साथियों की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है, जिसमें 27 फ्लैट वाली 2 अपार्टमेंट और 1 निर्माणाधीन है । शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पुलिस ने यहाँ जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड को सील कर दिया गया। सीलिंग से पहले पुलिस ने ढोल बजवाकर अनाउंसमेंट करवाया।


पुलिस के अनुसार दो ब्लॉकों में बने 27 फ्लैट बिल्डर शौकत अली ने बनवाए थे। जबकि एक अर्द्ध निर्मित है। एक फ्लैट के मालिक ने रजिस्ट्री दिख्राई, जिसके बाद उनके फ्लैट को सीजर के दायरे से बाहर रखा गया। जेल में बंद शौकत के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। उसे इरफान का साथी दर्शाया गया है। ACP ने बताया कि शौकत अली की तीन अचल संपत्तियां हैं। इन्हें सीज कर लिया जाएगा। 



ACP कानपुर रंजीत कुमार ने बताया,''जाजमऊ थाना अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई जारी है, एक गैंग के हेड इरफान सोलंकी हैं। इन्हीं के एक गैंग मेंबर हैं सौकत अली उनकी 3 प्रोपर्टी जाजमऊ में है जिसको आज हम कुर्क कर रहे हैं। 2 में 27 फ्लैट हैं और 1 निर्माणाधीन है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ है|



बता दें ,जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी पर घर फूंकने के मामले में उन पर व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का कड़ा शिकंजा कसता जा रहा है।


पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।