मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पुलिस ने दबोचा ब्रेजाकार का मालिक: पलटी कार से मिली थी अवैध पिस्टल व मैगजीन, मौके से हो गया था फरार

●सोमवार की शाम 40 दुकान के पास पलट गई थी कार ●कार के अंदर से मिली थी अवैध पिस्टल व मैगजीन ●कार सवार युवक मौके से हो गया था फरार ●पुलिस ने स्वतः दर्ज किया था मुकदमा ● कार मालिक हत्या के मामले में चकेर…

पुलिस ने दबोचा ब्रेजाकार का मालिक: पलटी कार से मिली थी अवैध पिस्टल व मैगजीन, मौके से हो गया था फरार
पुलिस ने दबोचा ब्रेजाकार का मालिक: पलटी कार से मिली थी अवैध पिस्टल व मैगजीन, मौके से हो गया था फरार | फ़ोटो: TVL News

●सोमवार की शाम 40 दुकान के पास पलट गई थी कार 

●कार के अंदर से मिली थी अवैध पिस्टल व मैगजीन 

●कार सवार युवक मौके से हो गया था फरार 

●पुलिस ने स्वतः दर्ज किया था मुकदमा 

● कार मालिक हत्या के मामले में चकेरी थाना क्षेत्र से जा चुका है जेल


कानपुर: थाना क्षेत्र बाबूपुरवा में सोमवार को पलटी ब्रेजा कार और उसमें मिली पिस्टल के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया है। अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। 



घटनाक्रम के मुताबिक 22.08.2022 को समय 17.30 बजे थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में एक लाल रंग की वैजा कार UP78 FX4085 एच ब्लाक किदवई नगर के सामने चावल मण्डी के पास किदवई नगर चौराहे से यशोदा नगर बाईपास की ओर जा रही थी जिसका चालक नाम पता अज्ञात लापरवाही पूर्वक चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दिया है जिससे डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा ब्रेजा कार मौके पर पलट गयी। 



सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी की तलाशी ली गयी तो ब्रेजा कार के डेक्सबोर्ड से एक अदद अवैध पिस्टल मिली जिसकी मैगजीन को निकालकर देखा गया तो मैगजीन मे दो अदद जिन्दा कारतूस मिले तथा ब्रेजा कार का चालक नाम पता अज्ञात मौके से फरार हो गये। 



विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त पंकज यादव पुत्र उमाकान्त यादव निवासी प्लाट नं0 3 गोपाल नगर थाना बिधनू को40 दुकान के पास से आज दिनांक 23.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



अभियुक्त पूर्व में थाना चकेरी से कर्मचन्द्र गौतम हत्याकाण्ड के मामले में जेल जा चुका है थाना चकेरी पर हत्या व गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत है।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

पंकज यादव पुत्र उमाकान्त यादव निवासी प्लाट नं0 3 गोपाल नगर थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 25 वर्ष



बरामदगी का विवरण

●एक ब्रेजा कार नं0 UP 78 FX 4085 2.एक अवैध पिस्टल मय मेंगजीन 

● 2 जिन्दा कारतूस गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हरिशम्भू सिंह, का0 आशुतोष शामिल रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।