कानपुर नगर: थाना हनुमन्त विहार पुलिस द्वारा बैट्री चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से 02 अदद बैट्री बरामद की। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में द…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कानपुर: पुलिस ने गिरफ्तार किये 2 बैट्री चोर | फ़ोटो: TVL News
कानपुर नगर:थाना हनुमन्त विहार पुलिस द्वारा बैट्री चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से 02 अदद बैट्री बरामद की। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.08.2022 को वादी मुकदमा शोक शर्मा पुत्र रामआसरे शर्मा निवासी E 1303/1850 केडीए कालोनी अर्रा बिनगवाँ थाना बिधनू कानपुर नगर के घर के सामने खड़े ट्रक में लगी बैटरी रात्रि में करीब 01.00 बजे अज्ञात अभियुक्तो द्वारा बैटरी चुरा लेने के संबंध में मु0अ0सं0 59/22 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया,
मुकदमे के सफल अनावरण हेतु थाना प्रभारी हनुमंत विहार के नेतृत्व में अज्ञात अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी करते हुये दिनांक 17.08.2022 को चैकिंग के दौरान उ0नि0 अशोक कुमार मय निशान्त कुमार भाटी मय हमराह का0 1933 विक्रान्त तोमर के द्वारा अभियुक्तगण 1.शिवम तिवारी स्व0 गंगा नारायण तिवारी व सुरज गुप्ता पुत्र विष्णु हरी गुप्ता को 2 अदद बैट्री के साथ गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- शिवम तिवारी स्व0 गंगा नारायण तिवारी नि0 157 योगेन्द्र विहार खाण्डेपुर थाना- हनुमन्त विहार कानपुर नगर उम्र – 20 वर्ष ।
2- सुरज गुप्ता पुत्र विष्णु हरी गुप्ता नि0- 210 योगेन्द्र विहार खाडेपुर थाना हनुमन्त विहार कानपुर नगर उम्र – 22 वर्ष
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।