●दवा बेचने के चक्कर में हुआ विवाद
● तहरीर के आधार पर दस लोगों पर हुआ मुकदमा
●थाना स्वरूपनगर पुलिस ने सात अभियुक्तों को दबोचा
कानपुर: दवा की बिक्री को लेकर बुधवार को भिड़े दो मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर थाना स्वरूप नगर पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के बाहर जयसवाल मेडिकल स्टोर और आशीष मेडिकल स्टोर के यहां काम करने वाले लड़के, वहां से निकल रहे लोगों को अपने यहां से दवा लेने के लिए पर्चे बांट रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई।
मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 10 नामजद अभियुक्तों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. मलखान सिंह पुत्र वलवान सिंह नि0 राजीव नगर विनायकपुर थाना रावतपुर जिला
2.शिवम तिवारी पुत्र प्रेम शंकर तिवारी नि0 प्लाट नं0 23 ए आनन्द नगर थाना रावतपुर
3. गौरव वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा नि0 जरौली फेस-2 थाना बर्रा
4.फजल उर्फ शानू पुत्र होसिल अली नि0 अवस्थी फार्म हाउस के पास मो0 आलम नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जिला उन्नाव
5. रितेश प्रताप सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह नि0 ग्राम दुवियाना थाना शिवराजपुर
6. अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 कृपा शंकर नि0 वकील नगर बारा सिरोही थाना कल्यानपुर
7. अमन कुमार पुत्र विनोद कुमार नि0 16/928 रोशन नगर थाना रावतपुर
आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 123/2022 धारा 147/148/149/323/352/307 भा0द0वि0 थाना स्वरूप नगर कानपुर नगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय, उ0नि0 जयवीर सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, हे0का0 अखलेश कुमार, का0 राजीव कुमार, रि0का0 सुमित शामिल रहे।