कानपुर नगर: कानपुर नगर के थाना पनकी पुलिस द्वारा लूट की घटनाओ को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया एवं कब्जे से चोरी के 02 मोटरसाइकिल 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस व कुछ नकदी बरामद हुई|
थाना पनकी पुलिस ने 10 अप्रैल 2023 को चेकिंग के दौरान संदिग्धता के आधार पर नहरिया लोहे के पुल के पास रतनपुर मार्ग पर तीन मोटरसाइकिल सवार लड़कों पर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी तब मोटरसाइकिल चला रहे लड़के ने सकपकाकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर पकड़ लिया।
नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. सुमित निषाद उर्फ मट्ठा पुत्र श्री राम गोपाल निषाद 2. निखिल सिंह पुत्र स्व0 रज्जन सिंह 3. श्रेयांक सक्सेना पुत्र बागीश सक्सेना बताया। अभि0गण उपरोक्त के कब्जे से प्रेस नोट मे अंकित बरामदगी हुई जो मु0अ0सं0 138/23 धारा 392/411 भादवि व धारा 3/9/25 आर्म्स एक्ट थाना पनकी से सम्बन्धित है। अभि0गण उपरोक्त को समय 20.35 बजे दि0 10.04.2023 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुमित निषाद उर्फ मट्ठा (19) पुत्र श्री राम गोपाल निषाद नि० गिल्ली पुरवा थाना नवाबगंज कानपुर नगर
2. निखिल सिंह (21) पुत्र स्व0 रज्जन सिंह नि0 RZ 56 न्यू दिल्ली थाना रविनगर हाल पता ग्राम गढही फतेहाबाद थाना ओरास जिला उन्नाव
3. श्रेयांक सक्सेना (20) पुत्र बागीश सक्सेना नि0 ई0डब्लू0एस0 48 पार्ट 01 गंगागंज पनकी कानपुर नगर