मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फ्लिपकार्ट पर सस्ते ऑफर का लालच देकर ठगी: युवक क??? खाते से 88000 रुपये की उड़ाई रकम, साइबर सेल ने लौटाई राशि

● युवक के खाते से 88,000/- रुपये की उड़ाई रकम ●ठगी की रकम साइबर सेल द्वारा वापस करायी गई ●व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर दिया गया झांसा ●ठगी की रकम से 20,000/- रु का खरीदा गया सोना ●बाकी 68,000/- रुपये से फ…

फ्लिपकार्ट पर सस्ते ऑफर का लालच देकर ठगी: युवक क??? खाते से 88000 रुपये की उड़ाई रकम, साइबर सेल ने लौटाई राशि
फ्लिपकार्ट पर सस्ते ऑफर का लालच देकर ठगी: युवक क??? खाते से 88000 रुपये की उड़ाई रकम, साइबर सेल ने लौटाई राशि | फ़ोटो: TVL News

● युवक के खाते से 88,000/- रुपये की उड़ाई रकम 

●ठगी की रकम साइबर सेल द्वारा वापस करायी गई 

●व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर दिया गया झांसा 

●ठगी की रकम से 20,000/- रु का खरीदा गया सोना 

●बाकी 68,000/- रुपये से फ्लिपकार्ट पर की गयी ऑनलाइन शापिंग



कानपुर:  आनलाइन शापिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते ऑफर का लालच देकर युवक से ठगी कर ली गई। युवक के व्हाट्सअप पर आफर का एक लिंक आया और जैसे ही युवक ने उसे टच किया वैसे ही उसके खाते से 88 हजार रुपये उड़ा दिये गये।



घटनाक्रम के मुताबिक दिनांक 08.07.2022 को आवेदक रोहित कुमार यादव नि0 तुलसी नगर गीतानगर के वाट्सएप नं0 पर फ्लिपकार्ट का अधिकारी बनकर सस्ते ऑफर देने के नाम पर लिंक भेजा गया तथा वार्ता कर सस्ते ऑफर का लालच भी दिया गया। जिसके बाद आवेदक द्वारा उक्त को वास्तविक समझ वाट्सएप पर आये ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर अपनी बैंक की गोपनीय जानकारी भर दी गयी जिसके बाद आवेदक उपरोक्त के खाते से 88,000/- रुपये की ठगी हो गयी।



दिनांक 09.07.2022 को आवेदक रोहित कुमार यादव के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के सम्बन्ध आवेदक द्वारा साइबर क्राइम सेल कानपुर नगर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया,  जिसकी जांच के क्रम में साइबर क्राइम सेल में नियुक्त महिला आरक्षी सोनी यादव द्वारा प्रार्थना पत्र की जांच कर ठगी की रकम को ट्रेस कर सम्बन्धित को ईमेल के माध्यम से आवेदक के साथ हुई ठगी की रकम को रोकने तथा वापस करने हेतु फ्लिपकार्ट व सेफ गोल्ड को तत्काल पत्राचार किया गया जिसके फलस्वरुप उक्त दोनों कम्पनियों द्वारा साइबर सेल की कार्यवाही के अंर्तगत हुई ठगी की रकम को ठगों के अग्रिम इस्तेमाल से पहले आवेदक के खाते में वापस कर दिया गया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।