मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: यूपीएसएसएससी की परीक्षा में बैठे चार परीक्षार्थी व तीन सॉल्वर एवं परिक्षा केन्द्र के संचालक सहित 08 अभियुक्त चढ़े हत्थे

-चित्रा डिग्री कालेज गल्ला मंडी अर्रा रोड पर चल रही थी परीक्षा-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा 2016 का मामला-क्राइम ब्रांच और थाना हनुमंत बिहार पुल…

कानपुर: यूपीएसएसएससी की परीक्षा में बैठे चार परीक्षार्थी व तीन सॉल्वर एवं परिक्षा केन्द्र के संचालक सहित 08 अभियुक्त चढ़े हत्थे
कानपुर: यूपीएसएसएससी की परीक्षा में बैठे चार परीक्षार्थी व तीन सॉल्वर एवं परिक्षा केन्द्र के संचालक सहित 08 अभियुक्त चढ़े हत्थे | फ़ोटो: TVL News

-चित्रा डिग्री कालेज गल्ला मंडी अर्रा रोड पर चल रही थी परीक्षा

-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा 2016 का मामला

-क्राइम ब्रांच और थाना हनुमंत बिहार पुलिस ने तीन सॉल्वर व चार परीक्षार्थी एवं परिक्षा केन्द्र के संचालक सहित 08 अभियुक्त दबोचे

-कालेज उप प्रबंधक की सह पर हो रहा था पूरा काम, पुलिस ने उसे भी किया गिरफ्तार

कानपुर:  यूपीएसएसएससी की परीक्षा में कॉलेज प्रबंधक की सह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गैंग के सात सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। कॉलेज प्रबंधक की मिलीभगत से हो रहे इस काम में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना हनुमंत बिहार पुलिस ने गैंग के सदस्यों के पास से 9 मोबाइल, प्रवेश पत्र, प्रश्न पत्र की ओएमआर शीट और ₹299500 भी बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

.

घटनाक्रम के मुताबिक 26.03.2023 को थाना हनुमंत विहार के चौकी क्षेत्र गल्ला मंडी में चित्रा डिग्री कालेज गल्ला मंडी अर्रा रोड पर होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ सम्मिलित तकनीकी सेवा(सामान्य चयन) परीक्षा 2016, की परीक्षा थी। पुलिस को अपने नेटवर्क से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त परीक्षा में सम्मिलित कुछ परीक्षार्थीयो का पैसा लेकर साल्वर गैंग द्वारा सहायक प्रबंधक चित्रा डिग्री कालेज कमलेश कटियार के साथ मिलकर अनुचित साधनो का प्रयोग कर नकल कराई जाएगी। जिसके क्रम में क्राइम ब्रांच टीम कानपुर नगर व थाना हनुमंत विहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चित्रा डिग्री कालेज से 08 अभियुक्तगण को नकल आदि सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।


 जिसके सम्बन्ध मे थाना हनुमंत विहार कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 85/23 धारा 420/120 बी भादवि0 व 3/4/7/10 परीक्षा अधिनियम व दो अदद वाहन अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान क्रमशः 1. कमलेश कटियार (कालेज प्रबंधक) 2. विनय कुमार 3. सौरभ मिश्रा 4. अनुराग दुबे 5. सुजीत यादव 6. विजय प्रताप सिंह 7. सन्दीप कुमार 8. अमर सिहं यादव पुत्र को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।



बरामदगी: अभियुक्तगण के कब्जे से 299500/- व 09 अदद मोबाइल, 04 अदद प्रश्न पत्र मय प्रवेश पत्र व छायाप्रति ओएमआर सीट ।



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-कमलेश कटियार पुत्र स्व0 राम बहादुर निवासी 341 / 1सी/1 डब्लू 2 बंसत विहार थाना हनुंमत विहार कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष

2.विनय कुमार पुत्र अरंविद कुमार निवासी परियर सफीपुर उन्नाव हाल पता छपैडा पुलिया ब्यास हास्टल इन्द्रपुरी काकादेव उम्र 25 वर्ष

3.सौरभ मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा निवासी 116 / 238 रावतपुर गाँव थाना रावतुपर कानपुर नगर उम्र 30 वर्ष

4.अनुराग दुबे पुत्र स्व0 कृष्ण बाबू दुबे निवासी ईडब्लूएस 192/876 रतनपुर कालोनी थाना पनकी कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष

5.सुजीत यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी महिपाल खेडा गाँव मजरा अर्जुनगंज थाना अंशल जनपद लखनऊ उम्र करीब 29 वर्ष

6.विजय प्रताप सिंह पुत्र रवी प्रताप सिंह निवासी 444/111/11 मुशाहब गंज थाना ठाकुरगंज चौक लखनऊ उम्र करीब 37 वर्ष
7.सन्दीप कुमार पुत्र बेचेलाल वर्मा निवासी ग्राम मोहल्ला मानस नगर सण्डीला हरदोई उम्र करीब 37 वर्ष

8.अमर सिहं यादव पुत्र संत लाल निवासी निवादा थाना बहिरया इलाहाबाद उम्र 35 वर्ष



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।