कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बेकनगंज इलाके में आज यानी शुक्रवार को बवाल हो गया। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गई विवादित टिप्पणी के बाद ''बाजार बंद करने के आह्वान' को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय भिड़ गए| एक समूह ने दूसरे समूह के बुलाए गए बंद का विरोध किया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई| भीड़ को तितर-बितर करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े|
देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी कानपुर में उसके बाद भी शहर में भड़की हिंसा| उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए 12 थानों की पुलिस लगाई गई। घटना में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर 12 कंपनी PAC को रवाना किया गया है। उपद्रवियों के साथ षड्यंत्रकारियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा|
कानपुर में हुई पत्थरबाजी की घटना पर पुलिस आयुक्त विजय मीना ने कहा कि,''कुछ अराजक तत्वों ने एक जूलुस निकालने का प्रयास किया और उस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। यहां पर करीब 10 पुलिसकर्मी पहले से तैनात थे। घटना की सूचना मिलते हैं सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया|
पुलिस आयुक्त विजय मीना ने कहा कि,''करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया है और शेष अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमने वीडियो और फोटोग्राफ से लोगों को चिन्हित किया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी|
ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,''कुछ लोगों ने दुकान बंद करने का प्रयास किया जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया जिसको लेकर टकराव और पत्थरबाजी की घटना हुई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। मौके पर 12 कंपनी PAC को र???ाना किया गया है|
प्रशांत कुमार ने बताया,''जिन भी लोगों ने उपद्रव किया है उनकी पहचान की जा रही है। हमने अब तक 18 लोगों को गिरफ़्तार किया है। उपद्रवियों के साथ षड्यंत्रकारियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा|