करनाल: हरियाणा की करनाल पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किया। करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया,''इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मधुबन थाने में FIR दर्ज़ की है|
पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया,'''पता चला है कि ये फिरोजपुर से सप्लाई लेकर आए थे और आदिलाबाद(तेलंगाना) के आसपास इनको सप्लाई रखकर आनी थी... 3 आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक आरोपी लुधियाना का रहने वाला है|
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''पंजाब से हमें खबर मिली थी जिसके आधार पर हमने गाड़ी पकड़ी है, जिसमें असलहा मिला है और कुछ लोग भी पकड़े हैं। जांच के बाद ही उनका मकसद पता चलेगा। अभी ये जानकारी है कि ये हरियाणा की घटना नहीं थी, वे हरियाणा पार कर रहे थे|
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया,''पंजाब की तरफ से 4 आतंकवादी एक गाड़ी में आ रहे थे, हरियाणा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर उन्हें गिरफ़्तार किया है। उनके पास 3 IEDs, 1 देसी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1 लाख 30 हज़ार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में जांच की जा रही है|