कौशाम्बी: Uttar Pradesh Elections 2022: सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'अखिलेश यादव भी चश्मा पहनते हैं और उनको भी दो कांच हैं लेकिन उनके अलग तरह के वैज्ञानिक कांच हैं जो अलग-अलग प्रकार के हैं। एक कांच से उनको एक ही जाति और दूसरे कांच से एक ही धर्म दिखाई देता है। इन दोनों ही कांच में न मैं हूं न जनता|
शाह ने कहा,सपा संपत्ति इकट्ठा करती है और अपने परिजनों को पद पर बैठाती है। समाजवादी पार्टी में S का मतलब - संपत्ति और P का मतलब - परिवार है। अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया|
गृह मंत्री शाह ने कहा,''जब देश में कोरोना का टीका बना तो प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों को अभिनंदन दे रहे थे कि आपके इस शोध के कारण भारत की जनता सलामत होगी। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ये मोदी टीका है इसे मत लगवाना। 10 ही दिन में डरकर रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने टीका लगवाया|
इससे पहले प्रयागराज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'उत्तर प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो गए हैं। इन चार चरणों में हुए मतदान में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। फिर से एक बार 300 पार वाली NDA की सरकार प्रदेश में बनने वाली है|