किश्तवाड़: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। किश्तवाड़ ज़िले में एक कार के खाई में गिरने से अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हुए हैं| पुलिस ने यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ जिला के बुंडा छातरू चंगा इलाके में टाटा सूमो रजिस्ट्रेशन नंबर जेके17-9117 का ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे।
इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया है।
किश्तवाड़ डीसी देवांश यादव ने बताया,''एक छोटी बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है। हम आवश्यक मुआवजा प्रदान करेंगे|