मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नई डांसिंग क्वीन श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के ‘किसिक’ गाने से मचाई हलचल

मुंबई: मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल रिलीज डेट के करीब आते ही एक्साइटमेंट के लेवल को यह और भी बढ़ाती जा रही है। पटना में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया, जि…

नई डांसिंग क्वीन श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के ‘किसिक’ गाने से मचाई हलचल
नई डांसिंग क्वीन श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के ‘किसिक’ गाने से मचाई हलचल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल रिलीज डेट के करीब आते ही एक्साइटमेंट के लेवल को यह और भी बढ़ाती जा रही है। पटना में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने एक धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया, जिसने फिल्म देखने को लेकर पूरे देश में मौजूद दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।


दर्शकों के जोश और बेसब्री के बीच इस साल की सबसे बड़ी फिल्म का मच अवेटेड गाना किसिक, आखिरकार रिलीज़ हो गया है। नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की जोड़ी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर तहलका मचा दिया है।


आखिरकार, इंतज़ार खत्म हुआ! पुष्पा 2: द रूल का किसिक गाना रिलीज़ हो गया है, और यह उम्मीद से भी बेहतर है। कहना होगा की इस जबरदस्त गाने में श्रीलीला ने अपने स्टनिंग चार्म, बोल्ड एनर्जी और खूबसूरत लेकिन दमदार डांस मूव्स से सबको इंप्रेस किया है। वहीं, आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पराज के रूप में अपनी जबरदस्त एनर्जी, स्टाइल और दमदार डांस मूव्स के साथ लौटे हैं, जो पूरी तरह से फायर है! गाने का इंपैक्ट देखकर लगता है कि यह आइकॉनिक ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा को पीछे छोड़ने वाला है।


कल मेकर्स ने किसिक गाने का टीज़र रिलीज़ किया था, जिससे लगा कि कुछ बहुत खास आने वाला है। शानदार ट्रेलर के बाद, ये गाना फिल्म का एक और बड़ा धमाका है, जो रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।


5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2: द रूल का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।