एमीवे बंटाई हिप हॉप कम्यिुनिटी का बड़ा चेहरा हैं. उनके गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं.
उनका गाना ‘हिप हॉप’ खूब मशहूर हुआ था और फिल्म ‘गली बॉय’ में भी उन्होंने अपनी रैपिंग स्किल्स दिखाई थी. रैपर ने अपने फैन्स को अचानक सरप्राइज कर दिया है.
एक तरफ जहां उनके कुछ फैन्स खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं तमाम फीमेल फैन्स के दिल टूट गए हैं. दरअसल एमीवे बंटाई ने शादी कर ली है.
स्वालिनी को पहली बार एमिवे बंटाई के साथ उनके म्यूजिक वीडियो कुड़ी में देखा गया था।
1995 में फिनलैंड में जन्मी स्वालिनी का असली नाम हलीना कुची बताया जाता है।
वह एक पेशेवर मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। 2017 में, वह हिंदी गीत, इक कहानी में दिखाई दीं,
और 2018 में, वह पंजाबी गीत, प्रादा में दिखाई दीं।
कई रिपोर्टों के अनुसार, एमिवे की कुल संपत्ति वर्तमान में 60 करोड़ रुपये है, जो उन्हें देश के सबसे अमीर रैपर्स में से एक बनाती है।
दोनों ने अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद से ही दोनों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
गुरुवार की देर रात एमिवे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं,
जिनमें स्वालिना और वह दोनों ही शादी के खूबसूरत परिधानों में सजे-धजे नजर आ रहे हैं।
दोनों ने बैंगनी रंग के परिधान पहने हुए हैं और कैमरे की तरफ अपनी सबसे चमकदार मुस्कान बिखेरी।
एमीवे बंटाई और स्वालिना की शादी की फोटोज की बात करें तो पहली फोटो में दोनों बाहें खोलकर पोज दे रहे हैं
और आंखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ है. वहीं दूसरी फोटो में एमीवे अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहना रहे हैं और वो खुशी से उनकी ओर देख रही हैं.
एक और फोटो में कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है. बाकी फोटोज में भी दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं