कोलकाता के तंगरा इलाके में लेदर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने की कर रही कोशिश; दो कर्मियों को आईं चोटें
कोलकाता: पश्चिम ???ंगाल के कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। कोलकाता के तंगरा इलाके में लेदर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने की कोशिश कर रही है…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कोलकाता के तंगरा इलाके में लेदर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने की कर रही कोशिश; दो कर्मियों को आईं चोटें | फ़ोटो: TVL News
कोलकाता: पश्चिम ???ंगाल के कोलकाता के तंगरा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। कोलकाता के तंगरा इलाके में लेदर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अग्निशमन विभाग के DG रणवीर कुमार ने बताया,' यहां दमकल की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। अभी कितना नुकसान हुआ है उसका आंकलन करना मुश्किल है।
कोलकाता पुलिस ने बताया,'' शाम करीब 6:30 बजे मेहर अली लेन (अंडर टांगरा पीएस) में एक टेनरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टेनरी के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास की सभी झोंपड़ियों को खाली करा लिया गया है| आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान दमकल के दो कर्मियों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आग बुझाने के लिए अब तक कुल 15 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं|
पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया,''हमें शाम करीब 6.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह एक लेदर फैक्ट्री है। 15 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रास्ता संकरा होने से दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।