मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले भाजपा को झटका,TMC में शामिल हुईं BJP सांसद की पत्नी सुजाता मंडल

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूं…

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले भाजपा को झटका,TMC में शामिल हुईं BJP सांसद की पत्नी सुजाता मंडल
पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले भाजपा को झटका,TMC में शामिल हुईं BJP सांसद की पत्नी सुजाता मंडल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी  और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है| बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में दल-बदल की भी शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) का दामन थामा है।





कोलकाता में सोमवार को भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं| सुजाता मंडल खान तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता ने कहा, मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।




उन्होंने कहा, भाजपा केवल तृणमूल से भ्रष्ट नेताओं को अपने पाले में कर रही है और अपनी पार्टी बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के लिए काम करना एक महिला के रूप में मेरे लिए सम्मानजनक होगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।