मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कैश कांड: कलकत्ता HC ने खारिज की झारखंड के 3 गिरफ्तार विधायकों की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने झारखंड कांग्रेस के 3 गिरफ्तार विधायकों द्वारा CBI को जांच सौंपने की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने इसके बजाय CID को निष्पक्ष तरीके से जांच जारी रखने की अनुमति दी है |…

कैश कांड: कलकत्ता HC ने खारिज की झारखंड के 3 गिरफ्तार विधायकों की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका
कैश कांड: कलकत्ता HC ने खारिज की झारखंड के 3 गिरफ्तार विधायकों की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने झारखंड कांग्रेस के 3 गिरफ्तार विधायकों द्वारा CBI को जांच सौंपने की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने इसके बजाय CID को निष्पक्ष तरीके से जांच जारी रखने की अनुमति दी है | विधायकों (डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में CBI से जांच कराने की मांग की थी| 



गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद विधायकों की याचिका को खारिज करते हुए CID को निष्पक्ष तरीके से जांच जारी रखने की अनुमति दी|



बता दें कि ' 30 जुलाई, 2022 को झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को पश्चिमी बंगाल की हावड़ा  ग्रामीण पुलिस ने 49 लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया था|  इसके बाद इस मामले की जांच CID को सौंप दिया गया था| इसी के तहत तीनों विधायकों ने CID जांच पर सवाल उठाया था|



बुधवार को तीनों विधायकों की ओर से अधिवक्ता ने न्यायाधीश के समक्ष मामले की त्वरित सुनवाई की अपील की थी| अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने हाईकोर्ट में कहा था कि जब्त रुपयों को आयकर या काला धन कानून के तहत गिरफ्तार नहीं बताया गया है|



बता दें कि 'कैश कांड मामले में झारखंड में बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के 3 विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखा और आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें (कुमार जयमंगल सिंह) गुवाहाटी ले जाने और CM हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था।



असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने नई सरकार में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपये के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन दिया, जो वर्तमान JMM और कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद बन सकता है।



 ‘ जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, एवं नमन बिक्सल कोंगारी, मुझे कोलकाता बुला रहे हैं और मुझे पैसे की पेशकश कर रहे हैं और वे प्रति विधायक 10 करोड़ का वादा कर रहे हैं। इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते हैं कि मैं कोलकाता आऊं और फिर मुझे गुवाहाटी ले जायेगें, जहां उनके अनुसार वह (MLA) मुझे हिमंत बिस्वा सरमा से मिलवाएंगे, जो मुझे पैसे के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन देंगे।



नई सरकार में इरफान अंसारी को स्वास्थ्य मंत्रालय देने का वादा

विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि, ‘इरफान अंसारी ने मुझे बताया है कि नई सरकार में उन्हें पहले ही स्वास्थ्य मंत्रालय देने का वादा किया जा चुका है| उन्होंने मुझे यह भी बताया था कि वह कल शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचेंगे |उन्होंने कहा कि वह पहले ही अपने लोगों को पैसे ट्रांसफर करवा चुके हैं और एक बार जब मैं गुवाहाटी पहुंच जाऊंगा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सामने इसका वादा करें..



भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से JMM -कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे है सरमा

सिंह ने कहा कि,टोकन राशि के साथ पकड़े गए विधायकों ने मुझे आश्वासन दिया कि हिमंत बिस्वा सरमा दिल्ली में बैठे भाजपा राजनीतिक दल के शीर्ष शॉट्स के आशीर्वाद से ऐसा कर रहे हैं।



टोकन राशि के साथ पकड़े गए MLAs के खिलाफ कार्रवाई करें: कुमार जयमंगल सिंह

रांची के एक थाने में शिकायत में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि, मैं इस असंवैधानिक, अवैध और सर्वथा आपराधिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनना चाहता और इसलिए आपको सूचित करता हूं कि आप कृपया उनके खिलाफ कार्रवाई करें जो टोकन राशि के साथ कोलकाता में हैं और मुझ पर कोलकाता आने और उनके साथ गुवाहाटी आने का दबाव बनाते हैं।



सिंह ने कार्रवाई की मांग की

सिंह ने कहा कि,''चूंकि मैं इस तरह के एक आपराधिक अपराध का हिस्सा नहीं बनना चाहता और ऐसी अनैतिक गतिविधि में लिप्त हूं जो देश के संवैधानिक ढांचे को तोड़ती है, मैं आपसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) और 120 बी आईपीसी के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। इस तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए जो लोकतंत्र के दिल पर प्रहार करती है और कानून के प्रावधानों के अनुसार लोगों को मुझे प्रभावित करने के लिए अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत से, जो वर्तमान सरकार को गिराने के लिए पीछे से काम कर रहे हैं। एक खतरनाक डिजाइन के साथ झारखंड और लोक सेवकों की क्षमता में अपनी स्थिति को प्रभावित करके सभी प्रकार के अवैध तरीके अपना रहे हैं।



‘Operation Lotus Exposed!’: झारखंड के 3 विधायकों को कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित 



 झारखंड के 3 विधायकों को कांग्रेस ने 31 जुलाई, 2022 को  पार्टी से निष्कासित कर दिया था| कांग्रेस ने झारखंड के अपने तीन विधायकों, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को निष्कासित कर दिया था|  



कांग्रेस के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा था,'तीनों विधायक जिन्हें कल नकदी के साथ पकड़ा गया था, उन्हें पार्टी से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है| आने वाले दिनों में कोई भी जनप्रतिनिधि, पार्टी का जिम्मेदार पदाधिकारी या कोई भी कार्यकर्ता हो, हर किसी की जानकारी हमारे पास है। जो कोई भी इससे जुड़ा हुआ या लिप्त पाया जाता है, पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी|



अविनाश पांडे ने कहा था,'मोदी जी के पिछले 8 साल के कार्यकाल में देश ने कई मामलों में 'इतिहास' रचे हैं। बात बेरोजगारी की हो, महंगाई की हो, आर्थिक बदहाली की हो या सीमा पर चीन के साथ चल रहे कार्यकलापों की हो.| पांडे ने कहा,' जिस तरह से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है, वह इतिहास में काले अक्षरों से लिखा जाएगा। आज देश में लोकतांत्रिक माध्यम से चुनकर आई सरकारों को अस्थिर करने का खुला षड्यंत्र चल रहा है| जो अपने आप को देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हैं, साफ-सुथरे कपड़े पहन कर अपने चरित्र का बखान करते हैं, एक स्वच्छ राजनीति का वक्तव्य देते हैं..  वे गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर, उन्हें अस्थिर करने से नहीं चूक रहे |








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।