मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताए 'विकास' के 8 स्तंभ, समिट में बुलाए न जाने पर BJP ने TMC पर कसा तंज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड गतिरोध के बाद आयोजित पहली बिजनेस समिट का बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद कारोबारियों व निवेशकों को उन्होंने आठ स्तंभ बताए, जिन पर उनकी सरक…

बंगाल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताए 'विकास' के 8 स्तंभ, समिट में बुलाए न जाने पर BJP ने TMC पर कसा तंज
बंगाल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताए 'विकास' के 8 स्तंभ, समिट में बुलाए न जाने पर BJP ने TMC पर कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में कोविड गतिरोध के बाद आयोजित पहली बिजनेस समिट का बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद कारोबारियों व निवेशकों को उन्होंने आठ स्तंभ बताए, जिन पर उनकी सरकार की विकास की रणनीति निर्भर करती है। 



बंगाल बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''पश्चिम बंगाल ऐसा पहला राज्य है जिसने कोविड आने के बाद भौतिक रूप से व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित किया है। 8 स्तंभ हैं जिन पर हमारी रणनीति है, पहला विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है, दूसरा शिक्षा है, तीसरा- वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा" |



,'चौथा कौशल विकास है,पांचवां स्तंभ पूंजी बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है, जबकि छठा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है, सातवां डिजिटलाइजेशन है, और आठवां हड़ताल रोकना है| 



ममता बनर्जी ने बुधवार को परिवारों की महिला प्रमुखों के लिए राज्य के बुनियादी आय सहायता कार्यक्रम के विस्तारित संस्करण लक्ष्मी भंडार (लक्ष्मी का खजाना) का शुभारंभ किया। इसके तहत पांच लाख और परिवारों को सहायता मिलेगी। कोलकाता में चल रहे मेगा-बिजनेस सम्मेलन में बनर्जी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।



समिट में बुलाए न जाने पर BJP ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

वहीँ बंगाल बिजनेस समिट में बुलाए न जाने पर BJP सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है| बंगाल बिजनेस समिट पर प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा,''हमें आमंत्रित करने का कोई सवाल ही नहीं है। बंगाल में विपक्ष को मान्यता नहीं दी जाती। पहले पूरा सिस्टम पार्टी का, पार्टी के द्वारा, पार्टी के लिए था। अब परिवार का, परिवार के द्वारा, परिवार के लिए सिस्टम है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।