मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोलकाता में जेपी नड्डा ने किया बीजेपी के चुनाव कार्यालय और 9 कार्यालय का उद्घाटन, बोले- बंगाल में अभी BJP के 38 कार्यालय और बनने

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पार्टी के चुनाव कार्यालय तथा भारतीय जनता पार्टी के 9 कार्यालय का उद्घाटन किया। वह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी…

कोलकाता में जेपी नड्डा ने किया बीजेपी के चुनाव कार्यालय और 9 कार्यालय का उद्घाटन, बोले- बंगाल में अभी BJP के 38 कार्यालय और बनने
कोलकाता में जेपी नड्डा ने किया बीजेपी के चुनाव कार्यालय और 9 कार्यालय का उद्घाटन, बोले- बंगाल में अभी BJP के 38 कार्यालय और बनने | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पार्टी के चुनाव कार्यालय तथा भारतीय जनता पार्टी के 9 कार्यालय का उद्घाटन किया। वह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी बुधवार को जे.पी.नड्डा ने पार्टी के चुनावी कार्यालय तथा 9 कार्यालयों का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि,''आज मैं यहां कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूं। मुझे खुशी है कि आज भाजपा के यहां 9 कार्यालय समर्पित हुए हैं। बंगाल में आगे चलकर भाजपा के 38 कार्यालय बनने हैं।




बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि,''आज BJP के चुनाव कार्यालय तथा 9 जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। बंगाल में ममता बनर्जी असहिष्णुता का दूसरा नाम बन चुकी है और यहां समर्पित ये सभी कार्यालय वो जगह है जहां से ममता जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का निश्चय किया गया है।




नड्डा ने कहा कि,''आज जिन कार्यालयों का शिलान्यास हुआ है, वो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगें। इनमें ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा, मीटिंग हॉल जैसी कई सुविधाएं होंगी| भाजपा कार्यालय से दोनों तरफ का ग्रोथ है- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। भाजपा के कार्यकर्ता भी बढ़ रहे हैं और कार्यालय भी बढ़ रहे हैं।



उन्होंने कहा कि,'कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं, भाजपा कार्यालय से चलती हैं। अन्य पार्टियां घरों से चलती हैं, यहीं उनके कार्यालय हैं। अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है। लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।