तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार और झारखंड में अपने समकक्षों के साथ कई अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने की कसम खाई।
कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,'' 2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। हेमंत (सोरेन), अखिलेश (यादव), नीतीश (कुमार), मैं और अन्य साथी एकजुट होंगे, फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है|
गुरुवार को उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य 2024 में एक साथ आएंगे। उन्होंने कहा, "सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। हम सभी एक तरफ होंगे और भाजपा एक तरफ होगी।
टीएमसी नेता ने कहा कि,''2024 में 'खेला होबे' होगा| उन्होंने कहा, ""जो लोग 275-300 सीटों पर गर्व कर रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि राजीव गांधी के पास 400 सीट थी| उन्हें भी संभाल कर नहीं रख पाए| ये जो 300 की बात कर रहे हैं उन्हें इन्हीं 5 राज्यों में 100 सीटों का झटका लग जाएगा|
ममता बनर्जी ने नया नारा देते हुए कहा कि 'और नहीं दरकार, बीजेपी सरकार',| ... मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से डराने वालों के लिए जनगण की सरकार ही असली फैसला देगी|