नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के नेता मिहिर गोस्वामी ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है|गुरुवार को मिहिर गोस्वामी ने ममता बनर्जी को बताया है| उन्होंने कहा,''बंगाल में चंबल का राज नहीं, बल्कि फूलन देवी का राज चल रहा है।
बीजेपी नेता मिहिर गोस्वामी ने कहा,बंगाल के आम लोगों ने सोचा था कि सारे बदलाव ममता जी के हाथ से होंगे लेकिन अभी बंगाल में चंबल का राज नहीं, फूलन देवी का राज चल रहा है। बंगाल को बचाने के लिए ममता जी को सोचना चाहिए, वो बंगाल की मुख्यमंत्री हैं|
बुधवार को भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,''ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में चुनाव डर और आतंक के माहौल में होंगे। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे नहीं तो चुनाव आयोग ज़िम्मेदारी ले कि बंगाल में निर्भीकता से चुनाव हों। राज्य शासन की मशीनरी का उपयोग चुनाव में न हो। केंद्रीय मशीनरी चुनाव करवाएं|
विजयवर्गीय ने कहा,''बंगाल में इनकी (TMC) ज़मीन खिसक गई है। भाजपा ने जमीन पर मजबूत काम किया है। इससे निराश होकर वह (ममता बनर्जी) डर पैदा करना चाहती है। पिछले 8 दिनों में हमारे 5 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। लेकिन हमारे कार्यकर्ता साहस के साथ काम कर रहें है|
बता दें कि,''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर मिहिर गोस्वामी ने 27 नवंबर यानी शुक्रवार की शाम को बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था| वहीँ अब पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन और सिंचाई मंत्री और पूर्वी मिदनापुर जिले के तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य के विधानसभा से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया।
गुरुवार को टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि,सुवेन्दु अधिकारी ने मुझे बताया कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। मैं, हालांकि, दीदी (ममता बनर्जी) से मिलने वाला हूं। मैं उससे मिलूंगा और उन्हें बताऊंगा कि मुझे क्या कहना है|