मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल विधानसभा में बवाल: बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई व मारपीट...फाड़े कपड़े, घायल TMC MLA अस्पताल में भर्ती; पांच BJP MLA निलंबित

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा| बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए| बीरभूम घटना सहित विभिन्न मामलों में पश्चिम बंगाल विधानसभ…

बंगाल विधानसभा में बवाल: बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई व मारपीट...फाड़े कपड़े, घायल TMC MLA अस्पताल में भर्ती; पांच BJP MLA निलंबित
बंगाल विधानसभा में बवाल: बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच हाथापाई व मारपीट...फाड़े कपड़े, घायल TMC MLA अस्पताल में भर्ती; पांच BJP MLA निलंबित | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा| बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए| बीरभूम घटना सहित विभिन्न मामलों में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विरोधी दल के विधायकों की अनदेखी करने और सत्तारूढ़ दल टीएमसी और ममता बनर्जी की सरकार पर विधानसभ??? को नरजदांज करने के खिलाफ सोमवार की सुबह बंगाल बीजेपी के विधायकों ने विधासनभा में जमकर हंगामा मचाया|


बीजेपी के विधायकों ने नारेबाजी की और उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई| बीजेपी के विधायकों ने कागज के टुकड़े फाड़कर स्पीकर पर उड़ाया और बेल में उतरकर नारेबाजी की| बीजेपी विधायकों की नारेबाजी के बाद टीएमसी के विधायक भी बेल में उतर गये और आपस में भिड़ गये| मंत्री फिरहाद हकीम ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वह भी आपस में उलझते दिखे| इसमें विधायक नरहरि महतो गिर गये| 


 विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल विधानसभा सत्र की अनदेखी कर रहा है| विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्र की शुरुआत में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्र के बाहर सीट के गठन से लेकर मुआवजे की सभी घोषणाएं की हैं, लेकिन विधासनभा की कोई जानकारी नहीं दी गई| इस दौरान बीजेपी के विधायकों ने विधासनभा में हंगामा शुरू कर दिया|



इसके बाद बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच जोरदार झड़प हुई। दोनों पक्षों के विधायकों के बीच मारपीट हो गई और विधायकों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।



बंगाल विधानसभा में हुए बवाल की जानकारी मिलने पर सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को फोन किया। सीएम ने इस पूरी घटना पर चिंता जताई। वहीं, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला और अन्य महिला विधायकों ने विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर बीजेपी विधायकों पर हमला किया।



पांच भाजपा विधायक निलंबित
विधानसभा में हुए हंगामे के दौरान टीएमसी विधायक असित मजूमदार घायल हो गए। उन्हें कोलकाता के पीजी अस्पताल के वुडवर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।



हंगामा मचाने के आरोप में पश्चिम बंगाल विधानसभा से बीजेपी  के विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, मनोज टिग्गा, नरहरि महतो, दीपक बर्मन और शंकर घोष को निलंबत कर दिया गया| 



इस बारे में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने विधानसभा में प्रस्ताव लाते हुए कहा कि विधानसभा की गरिमा को नष्ट किया गया है||शुभेंदु अधिकारी के उकसावे में विधानसभा में तांडव मचाया जा रहा है| मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि इन्हें निलंबित किया जाए| विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है| संपत्ति की नुकसान का हिसाब किया जाएगा| उसके बाद उन्हें विधासनभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे विधायकों को मारा: BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा,';'सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के क़ानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा| तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के ख़िलाफ़ हमारा मार्च है। इसको लेकर हम स्पीकर के पास भी जाएंगे। बंगाल में जो हालत है उसको लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


कुछ लोगों को सदन की गरिमा का ख्याल नहीं: स्पीकर

बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, सदन में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सदन की गरिमा का ख्याल नहीं है। वे विधानसभा के महत्व को नहीं समझते हैं और उनका मकसद केवल विधानसभा में हंगामा करना है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


ममता बनर्जी डरती हैं इसलिए वह हमारे विधायकों को पिटवा रही हैं:BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा,''पश्चिम बंगाल में स्पीकर खुद बोल रहे हैं कि BJP के विधायकों को मारो। पश्चिम बंगाल में न ही गणतंत्र है और न ही क़ानून व्यवस्था। इनका हिटलर का शासन चल रहा है। ममता बनर्जी हमसे डरती हैं इसलिए वह हमारे विधायकों को पिटवा रही हैं|


https://www.thevirallines.net/india-news-amtech-company-did-a-scam-of-25-thousand-crores-congress-demands-cbi-probe-into-amtek-insolvency


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।