कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाला मामला: पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी आज उनकी हिरासत की मांग करेगी। ईडी ने भर्ती घोटाले मामले में अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।
अर्पिता मुखर्जी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। अर्पिता मुखर्जी ने' बंगाली, ओडिया और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। 22 जुलाई 2022 को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के पास से 20 रुपये बरामद किए गए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) में भर्ती अनियमितताओं की चल रही जांच के संबंध में अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी के घर से 2000 और 500 रुपये के बंडल्स प्राप्त हुए।
छापामारी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसों के अलावा 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अर्पिता को बंगाल के मंंत्री पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जा रहा है। 23 जुलाई 2022 को ईडी के अधिकारी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद
अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार
पार्थ चटर्जी को 2 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया