मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगे...ये बंगाल है कोई उत्तर प्रदेश नहीं है, याद रखें भाजपा....: बीरभूम हिंसा पर बोलीं CM ममता बनर्जी

कोलकाता: बीरभूम की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''गुजरात में इस तरह की और भी घटनाएं हुईं| मैं रामपुरहाट की घटना को सही नहीं ठहरा रही हूं, हम बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई कर…

बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगे...ये बंगाल है कोई उत्तर प्रदेश नहीं है, याद रखें भाजपा....: बीरभूम हिंसा पर बोलीं CM ममता बनर्जी
बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगे...ये बंगाल है कोई उत्तर प्रदेश नहीं है, याद रखें भाजपा....: बीरभूम हिंसा पर बोलीं CM ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: बीरभूम की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''गुजरात में इस तरह की और भी घटनाएं हुईं| मैं रामपुरहाट की घटना को सही नहीं ठहरा रही हूं, हम बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगे| ये बंगाल है कोई उत्तर प्रदेश नहीं है| मैंने तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल को हाथरस भेजा था लेकिन हमें वहां घुसने नहीं दिया गया। लेकिन हम किसी को यहां आने से नहीं रोक रहे है|



ममता बनर्जी ने कहा,'सरकार हमारी है, हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी की मृत्यु हो। रामपुरहाट की घटना दुर्भाग्पूर्ण है, घटना के बाद हमने तुरंत OC, SDPO को बर्ख़ास्त किया। मैं कल रामपुरहाट जाऊंगी|



 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'राज्यपाल कई बड़े अधिकारियों को कहते हैं कि आप (प्रशासन से जुड़े लोग पर) छापेमारी करें। भाजपा, वामपंथी और कांग्रेस याद रखें बंगाल को तबाह करना आसान नहीं है। मैं भाजपा और CPM जैसी साजिश करने वाली पार्टी नहीं हूं|


https://www.thevirallines.net/birbhum-news-west-bengal-rampurhat-massacre-8-killed-in-violence-after-tmc-leaders-murder-in-birbhum-opposition-is-attacking-mamta-govt


 बीरभूम के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी| कल यानी मंगलवार को गृह मंत्रालय ने बीरभूम की घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी कल यानी मंगलवार को।  



मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है,''मृतकों के परिवार की हर तरह से मदद की जाएगी। बंगाल में क़ानून-व्यवस्था है, विपक्षी दल षड़यंत्र कर रहे हैं ताकि बंगाल का अपमान किया जा सके| उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था कहां थी जब 8 पुलिसकर्मी एनकाउंटर में मारे गए और गुजरात में जहां 2,000 लोगों की हत्या की गई। ममता बनर्जी किसी भी तरह के अन्याय का समर्थन नहीं करती हैं और इसे भी नहीं करेंगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।