मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुदरहा ब्लॉक परिसर बना रणक्षेत्र, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक से मारपीट

कुदरहा (बस्ती): शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कुदरहा विकासखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ब्लॉक प…

कुदरहा ब्लॉक परिसर बना रणक्षेत्र, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक से मारपीट
कुदरहा ब्लॉक परिसर बना रणक्षेत्र, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक से मारपीट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती): शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कुदरहा विकासखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ब्लॉक परिसर में मौजूद कर्मचारियों व आमजन में भय का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मंझरिया के राजस्व पुरवा हर्रैया निवासी विकास पुत्र संतराम जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यालय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि विकास आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेष राम पुत्र राजा राम उर्फ भोलू तथा उनके पुत्र राज कुमार से उसकी कहासुनी हो गई।


आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही चुनावी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया और प्रधान प्रतिनिधि तथा उनके पुत्र ने कार्यालय परिसर के अंदर ही युवक के साथ लात-घूंसे से मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान युवक को जान से मारने और गोली मारने की धमकी भी दी गई।


स्थिति बिगड़ती देख ब्लॉक कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।


उल्लेखनीय है कि घटना स्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित होने के बावजूद तत्काल पुलिस की मौजूदगी नहीं हो सकी। बताया गया कि डायल 112 द्वारा चौकी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिली। घायल को अस्पताल भेजे जाने के बाद ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।


इस संबंध में थाना लालगंज प्रभारी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।