कुदरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के परिसर में शांती कमल हेल्थ केयर पांउडेशन की तरफ से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे 70 मरीजों का जांच कर दवा मुहैया कराया गया।
शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, डॉ शशि व डॉ वेद प्रकाश पांडेय ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को योग्य चिकित्सको द्वारा जांच व दवा मिल जाता है।
स्वास्थ्य केंद्रो पर प्राथमिक उपचार ही मुहैया हो पाता है। ब्लाक प्रमुख ने मधुमेह व रक्त चाप का जांच कराया।
परिसर में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया। डा वेद प्रकाश पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ओमकार चौधरी, बृज किशोर तिवारी, डॉ आर के पांडेय, डॉ संदीप चौधरी, डॉ ह्यूम, ओमप्रकाश, विजय कुमार, सुनील कुमार,
गुड्डू चौधरी, रामप्रकाश चौधरी, आदित्य, विक्रम पाल, राजकुमार, हरीश श्रीवास्तव (कुष्ठ रोग विभाग) सहित तमाम लोग मौजूद रहें।