मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुशीनगर : युवक अपने घर पर फहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक युवक को उसके घर पर पकिस्तान का झंडा फहराते हुए पाया गया| जिले के तरिया सुजान थाना क्षेत्र के वेदुपर मुस्तक्विल गांव में अपने घर पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय…

कुशीनगर : युवक अपने घर पर फहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर : युवक अपने घर पर फहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कुशीनगर:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक युवक को उसके घर पर पकिस्तान का झंडा फहराते हुए पाया गया| जिले के तरिया सुजान थाना क्षेत्र के वेदुपर मुस्तक्विल गांव में अपने घर पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सलमान (21)  को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|



पुलिस ने बताया कि, ‘शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जिले के तरिया सुजान थाना क्षेत्र के वेदुपर मुस्तक्विल गांव में एक घर पर झंडा फहराया गया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’



कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, ‘एक व्यक्ति द्वारा गैर राष्ट्रीय झंडा फहराने का प्रकरण सामने आया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है | आगे की  विधिक कार्रवाई की जा रही है|



कुशीनगर पुलिस ने बताया कि,‘गैर-राष्ट्रीय ध्वज’ को हटा दिया गया ‘गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान (21) के रूप में हुई है। सलमान और झंडा बनाने में उसकी मदद करने वाली बुआ शहनाज (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सलमान के चचेरे भाई इमरान के खिलाफ झंडा फहराने में मदद करने के मामले में भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।