मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी: महिला के घर में घुसे पड़ोसी ने किया रेप का प्रयास

शहर से सटे एक गांव में एक युवक महिला के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर दबोच लिया। महिला के साथ रेप की कोशिश की।महिला ने विरोध किया तो गाली गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस न…

लखीमपुर खीरी: महिला के घर में घुसे पड़ोसी ने किया रेप का प्रयास
लखीमपुर खीरी: महिला के घर में घुसे पड़ोसी ने किया रेप का प्रयास | फ़ोटो: TVL News


शहर से सटे एक गांव में एक युवक महिला के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर दबोच लिया। महिला के साथ रेप की कोशिश की।


महिला ने विरोध किया तो गाली गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति जिले से बाहर मजदूरी करने गया है। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है।


घटना 10 फरवरी की रात करीब नौ बजे की है। वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। तभी गांव का इंद्रेश घर के अंदर घुस आया


और उसका हाथ पकडकर जोर जबरदस्ती करने लगा। उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देने लगा।


साथ ही कहा कि कोई कार्रवाई की तो जान से मार कर नदी में फेंक दूंगा। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग निकला।


पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। खुलेआम अवैध कच्ची शराब का व्यापार करता है। मजदूरी पेशा होने के कारण पति बाहर रहता है।


जिसके कारण आरोपी के हौसले काफी बुलंद हैं। उसने पति के घर पर न रहने का फायदा उठाते हुए घटना कारित की है।


पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।