मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: चलती कार में हार्ट अटैक से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।भाजपा के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्ण नाथ सीट से विधायक अरविंद…

यूपी: चलती कार में हार्ट अटैक से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की मौत
यूपी: चलती कार में हार्ट अटैक से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की मौत | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।भाजपा के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्ण नाथ सीट से विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार को कार में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीजेपी विधायक अरविंद गिरी लखनऊ जा रहे थे| इसी दौरान चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई|



अरविंद गिरि के निधन पर मुख्यमंत्री योगी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।



 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है. मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं| प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें|



अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''लखीमपुर खीरी के गोला से भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरी जी का आकस्मिक निधन, अत्यंत दुखद!  शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।  विनम्र श्रद्धांजलि।



केशव मौर्या ने ट्वीट किया,''जनपद लखीमपुर खीरी स्थित गोला विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति



30 जून 1958 को जन्में अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी| इसके बाद 1995 में गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे| वहीं 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर विधायकी के चुनाव में ताल ठोक दी और जीतकर विधानसभा पहुंच गए| साल 2000 में उन्होंने दोबारा गोला नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने|



2002 में एक बार फिर वह सपा के टिकट पर मैदान में उतरे और दूसरी बार विधायक बने| इसके बाद 2005 में सपा सरकार में उन्होंने अपने भाई की पत्नी अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया| वहीं 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया| इसके बाद फिर 2007 में तीसरी बार विधायक बने| 


2012 के विधानसभा चुनाव में भी वह बसपा के टिकट पर विधायक बने |इसके बाद 2017 में अरविंद गिरि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे\ इस बार भी जीतकर वह गोला विधानसभा से चौथीं बार विधायक बने| वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में भी अरविंद गिरि ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।