मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखीमपुर में रेप-हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

लखीमपुर: असम के लखीमपुर जिले में गुरुवार 18 अगस्त 2022 को बलात्कार और हत्या सहित कई मामलों में आरोपी एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय…

लखीमपुर में रेप-हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला
लखीमपुर में रेप-हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर: असम के लखीमपुर जिले में गुरुवार 18 अगस्त 2022 को बलात्कार और हत्या सहित कई मामलों में आरोपी एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू बरुआ उर्फ गेरजई के रूप में हुई है, जो मंगलवार को पुलिस हिरासत से भाग गया था। पुलिस उसे दोबारा गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।



लखीमपुर पुलिस के मुताबिक,'आरोपी गरजई बरुआ उर्फ राजू बरुआ घिलामार थाना क्षेत्र के किलाकिली गांव में एक नाले के पास छिपा हुआ था। गुरुवार तड़के उसे कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उन लोगों ने आरोपी राजू बरुआ के बारे में पुलिस को सूचना दी। 



जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक कुछ अन्य ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



पुलिस अधिकारी ने बताया कि,''  बरुआ अपने दो अन्य साथियों के साथ ढकुआखाना न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के शौचालय से भाग गया था। उसके दोनों अपराधी साथियों में से पुलिस ने एक को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पुलिस ने दूसरे को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।  अधिकारी ने गरजई बरुआ उर्फ राजू बरुआ के बारे में बताया कि उसके खिलाफ पिछले 15 सालों के दौरान अलग-अलग थानों में चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों से जुड़े कई मामले दर्ज थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।