सुबह बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
जहां 16 वर्षीय करिश्मा नामक लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना सुबह करीब 5:50 बजे बानपुर के चौकीदार रामपाल ने लालगंज पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
तो लड़की का शव उसके घर में दुपट्टे से लटका हुआ मिला।
थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।