मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली के सामने सत्याग्रह करने जा रहे आम जनता पार्टी इंडिया के नेताओ को किया गया गि'रफ्तार

जेनेवा संधि का उल्लंघन करते हुए अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों का हाथ पैर जं'जीरों से बांधकर भारत भेजे जाने के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे आम जनता पार्टी इंडिया के नेताओ की रास्तेसे पुलिस ने पहले…

अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली के सामने सत्याग्रह करने जा रहे आम जनता पार्टी इंडिया के नेताओ को किया गया गि'रफ्तार
अमेरिकी दूतावास नई दिल्ली के सामने सत्याग्रह करने जा रहे आम जनता पार्टी इंडिया के नेताओ को किया गया गि'रफ्तार | फ़ोटो: TVL News


जेनेवा संधि का उल्लंघन करते हुए अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों का हाथ पैर जं'जीरों से बांधकर भारत भेजे जाने के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे आम जनता पार्टी इंडिया के नेताओ की रास्ते

से पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया हालांकि जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं में आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीभाई पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहिल हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार ध्यान सिंह धालीवाल प्रेम आकाश मानव तथा महेश मानव को रास्ते से गिरफ्तार करके चाणक्यपुरी थाने में रखा गया। नेताओं की ओर से मांग पत्र सौंपा  गया इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह को उनके आवास राजौरी गार्डन पर हाउस अरेस्ट किया गया जिन्हें शाम को छोड़ा गया। यह जानकारी आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीभाई पटेल ने दी।


श्री पटेल ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पिछले दिनों जिनेवा में जो संधि हुई थी उसमें यह तय किया गया था कि कोई भी देश एक दूसरे देश के नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करेगा । किसी भी देश में किसी दूसरे देश का व्यक्ति पकड़ा जाता है तो अपने देश में स्थापित उसके दूतावास को जानकारी दी जाएगी।  वह देश अपने देश के नागरिकों को अपने देश ले जाने की व्यवस्था करेगा परंतु अमेरिका ने दादागिरी दिखाते हुए भारतीय नागरिकों के साथ अ'मानवीय कृत्य किया।


आम जनता पार्टी इंडिया इसका घोर विरोध करती है और भारत के प्रधानमंत्री से यह मांग करती है कि अपने देश के सम्मान में आगे आए और अमेरिका के सामने घुटने टेकना बंद करें। भारत के प्रधानमंत्री जी को चाहिए कि 56 इंची सीना तानकर आंखों में आंख डालकर बल्कि आंखों को लाल लाल करके बात करें ।


भारत के देश के नागरिकों के सम्मान में खड़ा होना चाहिए ।

आम जनता पार्टी इंडिया ने आगे कहा कि आजादी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी अमानवीय घटना है और भारत के प्रधानमंत्री जी सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में अपनी छवि को निखारने में लगे हैं ।


आम जनता पार्टी इंडिया ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी इस सवाल पर आगे आए और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस सवाल को खड़ा करें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।