लखनऊ: लखनऊ के काकोरी में एटीएस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। ये सीमा पार लोगों के संपर्क में थे, संदिग्ध सामग्री मिली है। मौके पर एटीएस कमांडो मौजूद हैं, तलाशी अभियान चल रहा है|
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,''काकोरी के दुबग्गा इलाके में संदिग्ध आतंकी की मौजूद होने सूचना मिली थी| छापेमारी कर काकोरी के दुबग्गा इलाके से एटीएस ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,''सीमा पार लोगों के संपर्क में थे, संदिग्ध सामग्री मिली; मौके पर मौजूद एटीएस कमांडो, तलाशी अभियान जारी| बताया जा रहा है कि,''इनके पास से प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया गया है। इनके पास से लाइव बम बरामद किया गया है।
एटीएस ने छापेमारी के दौरान कॉलोनी से शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। इसके बाद वसीम को अपने साथ लेकर चली गई। यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी का कहना है कि ये सिसिलेवार ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे।
एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एटीएस ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आंतकवादियों के कब्जे से दो प्रेशर कुकर बम और अर्धनिर्मित बम एवं बारूद बरामद होने की सूचना है जिसे निष्क्रिय करने के लिये बम डिस्पोजल स्कावाड बुलाया गया है।