लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज पुलिस ने 25,000/-रू का पुरस्कार घोषित वांछित/लूटेरे को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस ने बताया कि ,''प्रभारी निरीक्षक अलीगंज मय पलिस टीम के रात्रि कोतवाली-अलीगंज चेकिंग मे मामर होकर अराजक तत्वों पर निगाह रखने हेत थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बन्धा रोड से होते हुए पुरनिया रेलवे क्रासिंग की तरफ से थाना वापस आ रहे थे कि जैसे ही पुल के नीचे पहुँचे कि एक व्यक्ति पुलि के नीचे काला पिठू बैग टांगे अकेला खड़ा हआ था, पलिस बल को देखकर सकपका कर पैदल-पैदल सीतापर रोड की तरफ तेजी से चल दिया, शंका होने पर उसकी तरफ बढे तो भागना चाहा कि एकबारगी घेर कर सीतापर रोड से करीब 30 कदम पहले पल के नीचे ही पकड लिया गया|
नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सौरभ पटेल पुत्र मुकेश पटेल नि0 ग्राम खन्जानपुर थाना माधवगंज जनपद हरदोई बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो पीठ पर टांगे हुए काले लंग के पिठू बैग के भीतर एक अदद देशी तंमचा .315 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व जेवरात पीली धातु बरामद हुए।
पूछताछ मे अपना नाम सौरभ पटेल ने बताया कि 08.12.21 को तिरूपति ज्वैलर्स अलीगंज लखनऊ की दुकान मे दिन-दहाड़े अपने साथी हर्ष सिंह उर्फ हनी पुत्र सुरेश सिंह नि0 सी-21-67/8 इन्दिरागनर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ मूल पता ग्राम बछना थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर व रविरूद्र शर्मा पुत्र विमल शर्मा नि0 5290 डी/2/1775 शिवपरी कल्याणपर पानी टंकी थाना गडम्बा लखनऊ एवं राहुल सिंह s/0 योगेंद्र सिंह नि0 फरीदीपर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर के साथ मिलकर जेवरात लूटे थे| जिसमे एक व्यक्ति को हम लोगो ने गोली मार दी थी, वह घायल हो गया था और बाद मे मृत्यु हो गयी|
हम लोग अपने-अपने बचाव मे अपने अपने हिस्से का माल बांटकर अलगअलग हो गये थे| फिर समाचार पत्रो मे पढने के बाद ज्ञात हुआ कि मेरे साथी हर्ष सिंह व रवि रूद्र गिरफ्तार होकर जेल चले गये| कुछ समय पश्चात समाचार पत्रो के माध्यम से यह भी ज्ञात हुआ कि राहुल सिंह की पुलिस मुठभेड़ मे मृत्यु हो गयी है| जिससे बाद मै डरवश इधर-उधर जान बचाये घूम रहा था तथा लूट के कुछ जेवरात को इधर-उधर बेचकर खर्चा चला रहा हूँ तथा मेरे पास से बरामद 62210/-रू0 बचे है तथा बरामद जेवरात भी उसी घटना मे लूटे हुए है।