मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

23 दिन के बच्चे के अपहरण कांड में 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार: बहन की गोद भरने के लिए भाई बना बच्चा चोर, जीजा फरार

लखनऊ: लखनऊ के थाना पारा पलिस ने 23 दिन के बच्चे को अपहरण करने वाली मुख्य महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है| पारा इलाके से 13 जून की दोपहर चोरी हुए 23 दिन के मासूम को रविवार को सकुशल बरामद कर लिया था…

23 दिन के बच्चे के अपहरण कांड में 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार: बहन की गोद भरने के लिए भाई बना बच्चा चोर, जीजा फरार
23 दिन के बच्चे के अपहरण कांड में 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार: बहन की गोद भरने के लिए भाई बना बच्चा चोर, जीजा फरार | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ:  लखनऊ के थाना पारा पलिस ने 23 दिन के बच्चे को अपहरण करने वाली मुख्य महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है| पारा इलाके से 13 जून की दोपहर चोरी हुए 23 दिन के मासूम को रविवार को सकुशल बरामद कर लिया था|  लखनऊ पुलिस ने बच्चे को दो लाख रुपये में खरीदने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पलिस ने आज यानी सोमवार को एक और आरोपित महिला गीता पत्नी रामसेवक को गिरफ्तार किया है| अब तक कुल 4 आरोपितों को किया गया है | जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है|



पलिस ने बताया कि ,''23 दिन के बच्चे के अपहरण मामले में फरार गीता (35) पत्नी रामसेवक निवासी कटब नगर थाना पिसावां जनपद सीतापुर वर्ष व उपेन्द्र तिवारी पुत्र अरूण कुमार तिवारी निवासी तिलहा थाना मिश्रौली जनपद अमेठी की सरगर्मी से तलास की जा रही थी। विवेचना के क्रम में मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गीता को आज 27.06.2022 को तिकोनिया तिराहा से गिफ्तार किया गया| गीता पत्नी रामसेवक के कब्जे से अपहरण से सम्बन्धित 12000 रु. बरामद किया गया। 



इससे पहले, अफजल (40) पुत्र सरताज निवासी आलमनगर थाना तालकटोरा जनपद, आशीष (42) पुत्र उदित नरायण तिवारी निवासी E-644 टिकैतराय कालोनी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा, प्रीती (39) पत्नी उपेन्द्रनाथ तिवारी निवासी E-644 टिकैतराय कालोनी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा को कल यानी रविवार 26.06.2022 को थाना पारा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था | जबकि प्रीति तिवारी का पति उपेंद्र नाथ तिवारी फरार है। अपहरण किये गये 23 दिन के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता पिता को सुपुर्द किया जा चुका है।




आरोपी आशीष पुत्र उदित नरायण तिवारी की बहन प्रीती पत्नी उपेन्द्रनाथ तिवारी को कोई सन्तान नही थी। आशीष कुमार ने अपने मित्र अफजल पुत्र सरताज से अपनी बहन प्रीती को एक शिशु चोरी करके देने के लिए कहा | इसके बाद अफजाल ने अपनी मित्र गीता पत्नी रामसेवक के साथ मिलकर एक योजना बनाई |  अफजाल ने अपनी सीतापुर निवासी महिला मित्र गीता के साथ योजना बनाकर अस्पतालों के आसपास रेकी की।



अस्पताल से घर आते वक्त ई-रिक्शा पर बैठी महिला ने किया अगवा

रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सलय के आसपास गीता योजना बनाकर रैकी करते हुए 13 जून को अंशिका दिक्षित व उसके गोद में मौजूद बच्चे को टारगेट करते हुए योजना के तहत रानी लक्ष्मी बाई हास्पिटल के बाहर ,जिस ई-रिक्शा से अंशिका अपने बच्चे को लेकर जाने लगी तभी गीता उस पर बैठ गयी| और जलालपुर क्रासिंग के पास अंशिका को भ्रमित करके बच्चे को गोद मे लेकर गायब हो गयी|



फिर दो लाख में बेच दिया

पीछे - पीछे उसके साथ जल रहे अफजाल ने अपनी बाइक UP 32 BF 2491 पर गीता को चोरी किये हुए बच्चे सहित लेकर फरार हो गया और उसी दिन प्रीती पत्नी उपेन्द्रनाथ तिवारी के घर उसके भाई आशीष कुमार तिवारी की मौजूदगी में पूर्व से तय 2,00,000/- रु. प्राप्त कर बच्चा सौप कर चले गये। 



बाइक नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के अनावरण और बच्चे की बरामदगी के लिए उच्चाधिकारीगण के निर्देश पर थाना स्थानीय पर एसआई राहुल त्रिपाठी के निर्देश मे पुलिस टीम गठित की गयी जिसमें दिन रात एक करते हुए 13वें दिन बच्चे को व घटना में प्रयुक्त बाइक व अफजल पुत्र सरताज ,आशीष पुत्र उदित नरायण तिवारी , प्रीती पत्नी उपेन्द्रनाथ तिवारी को रविवार को थाना पारा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया|



पुलिस ने बताया ,''बाइक नंबर के आधार पर अफजाल के बारे में पता चला। जिसके बाद बाजारखाला टिकैतराय तालाब निवासी आशीष तिवारी तक पुलिस पहुंची। आशीष ने बताया कि बहन प्रीति की शादी के पांच साल होने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। इसके चलते बहन की खुशियों की खातिर आलमनगर पीरपक्का निवासी अफजाल के साथ बच्चा चोरी का प्लान बनाया। अफजाल ने दो लाख रूपए में सौदा तय किया था।




पुलिस ने बताया,'' मामले में वांछित अभियुक्त गीता पत्नी रामसेवक निवासी कुटुब नगर थाना पिसावां जनपद सीतापुर व उपेन्द्र तिवारी पुत्र अरूण कुमार तिवारी निवासी तिलहा थाना मिश्रौली जनपद अमेठी की सरगर्मी से तलास की जा रही थी।  विवेचना के क्रम में मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गीता को आज तिकोनिया तिराहा से गिफ्तार किया गया|




पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम पता

1. अफजल पुत्र सरताज निवासी आलमनगर थाना तालकटोरा जनपद 

2. आशीष पुत्र उदित नरायण तिवारी निवासी E-644 टिकैतराय कालोनी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा

3.प्रीती पत्नी उपेन्द्रनाथ तिवारी निवासी E-644 टिकैतराय कालोनी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा



आज गिरफ्तार अभियुक्ता नाम पता: गीता पत्नी रामसेवक निवासी कुटुब नगर थाना पिसावां जनपद सीतापुर 



 नाम पता वांछित अभियक्त: उपेन्द्र तिवारी पुत्र अरूण कुमार तिवारी निवासी तिलहा थाना मिश्रौली जनपद अमेठी। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।