मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, अजय कुमार लल्लू का वार

● बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली के लिये योगी सरकार जिम्मेदार- अजय कुमार लल्लू● निजी नलकूप के लिये जुलाई से सब्सिडी नही दे रही सरकार- अजय कुमार लल्लू● सरकारी सब्सिडी न मिलने से नहीं हो रहा नलकूप कनेक…

बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, अजय कुमार लल्लू का वार
बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली के लिये योगी सरकार जिम्मेदार, अजय कुमार लल्लू का वार | फ़ोटो: TVL News

● बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली के लिये योगी सरकार जिम्मेदार- अजय कुमार लल्लू

● निजी नलकूप के लिये जुलाई से सब्सिडी नही दे रही सरकार- अजय कुमार लल्लू

● सरकारी सब्सिडी न मिलने से नहीं हो रहा नलकूप कनेक्शन- अजय कुमार लल्लू

● कर्ज, बीमा कंपनियों की लूट से बुंदेलखंड में हो रही हैं किसानों की आत्महत्याएं



लखनऊ:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि बुंदेलखंड के किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ प्राकृतिक आपदा दूसरी तरफ राज्य सरकार के दोहरे चरित्र एवं किसान विरोधी रवैये के चलते किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है, किसानों को सिंचाई के वास्ते निजी नलकूपो के कनेक्शन पर समस्त औपचारिकता पूर्ण करने एवं बिजली विभाग द्वारा सत्यापन हो जाने के बाद भी विगत जुलाई माह से सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित सब्सिडी न मिलने से फसलों की सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा।





प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि 530 किसानों द्वारा सामान्य योजना के अन्तर्गत निजी नलकूप के लिये आवेदन किया था| बिजली विभाग द्वारा किसानों से औपचारिकताएं पूर्ण कराने व सभी शर्तो को मंजूर करने के बाद भी सरकार द्वारा मात्र 68 हजार की सब्सिडी उपलब्ध न कराने के चलते निजी नलकूप कनेक्शन नही हो पाये| जिस कारण वे फसलों की सिंचाई की समस्या से दो चार होने को विवश हो रहे है|




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  यही नही सरकार की किसान विरोधी मानसिकता, प्राकृतिक आपदा में राहत न मिलने, बीमा कंपनियों द्वारा किसानों से प्रीमियम वसूल कर भाग जाने, खराब बीज, छुट्टा जानवरो के कारण चैपट हुई फसलों के लिये सरकारी राहत न मिलने ऊपर से बैंकों व साहूकारों के कर्ज के बोझ तले दबकर बुंदेलखंड के किसान आत्महत्या करने के लिये विवश होते रहे है। वही परिस्थितियां आज भी किसानों के सामने हैं किंतु जुमलेबाजी कर किसानो के साथ छल करने वाली भाजपा सरकार के एजेंडे में किसानों के लिये न जगह है न चिंता है।





उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के साथ सरकार द्वारा घोर अन्याय किया जा रहा है मात्र 68 हजार रुपये की छोटी सी धनराशि सरकार से न मिलने के कारण किसानों की जमा पूंजी अटक गई है वही उनकी कृषि पर संकट है जिससे उनके परिवार घोर आर्थिक संकट का सामना कर आत्महत्या के लिये विवश हो सकते हैं। आर्थिक संकट में गहरे फंसे किसानों पर बैंकों व साहूकारों का कर्ज अदायगी के लिये दबाव निरन्तर बना हुआ है किंतु सरकार को उनकी चिंता नही है, कृषि बीमा करने वाली कम्पनियों की लूट को भी सरकार ने अनदेखा कर किसानों को बदहाली के लिए विवश कर दिया है।




प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में किसानों को तत्काल सब्सिडी उपलब्ध कराने व उनको राहत पैकेज देने की मांग की है उन्होने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ हर दुख दर्द में खड़ी है उनके लिये संघर्ष करती रहेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।