लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,'' ,'वैक्सीन के लिए वेटिंग, इलाज के लिए वेटिंग और मरने के बाद शवदाह गृहों पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग, फिर भी मौत के इस मातम में सरकार मना रही है उत्सव| अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,'वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए उ0प्र0 सरकार कर रही है आंकड़ों की कलाबाजी और प्रचार माध्यमों के सहारे कर रही है ब्रान्डिंग|
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,'' भाजपा शासन में हर त्रादसी को उत्सव में तब्दील कर आम आदमी को गुमराह कर बदहाली, कुव्यवस्था से ध्यान भटकाया जा रहा है। अस्पतालों में वैक्सीन नहीं, बेड नहीं, ऑक्सीजन नहीं, समुचित आईसीयू नहीं, गंभीर मरीजों के लिए रेमडेसीवर जैसी इंजेक्शन नहीं।देश जहां बीते वर्ष खड़ा था आज फिर एक साल बाद वहीं खड़ा है। यह बेहद निकम्मी, निर्लज्ज और बेशर्म सरकार है। अपने लोग मर रहे हैं और सरकार उत्सव मना रही है। इतनी बेगैरत और संवेदनहीन सरकार पहले नहीं देखी|
प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''वैक्सीन की व्यापक कमी केन्द्र और प्रदेश सरकार की प्रचारजीविता का दुष्परिणाम। विदेशों से पहले देश के नागरिकों का है वैक्सीन पर हक, देश में ही है वैक्सीन की भारी कमी| केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया समेत राजधानी और प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों में है चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यापक कमी। सरकार यथाशीघ्र सभी लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराये, जांच और इलाज के लिए युद्ध स्तर पर करे तैयारी|