लखनऊ: क़ानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, NCRB और महिला आयोग के आंकडों के हिसाब से महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुरादाबाद में कैसे एक महिला को नग्न करके दौड़ाया गया। राज्य में क़ानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं|
समाजवादी पार्टी ने कहा कि,'महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, किसानों की दुर्दशा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, छात्रों की फीस वृद्धि, दलितों,पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और महिला सुरक्षा जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा समाजवादियों का संघर्ष।
पार्टी ने कहा कि,''महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से किया वॉकआउट। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से सपा कार्यालय तक किया पैदल मार्च। सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी सपा।