मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महंगाई और कर्ज' से आत्महत्या करने को मजबूर है किसान: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान के साथ सर्वाधिक अन्याय हो रहा है। महंगाई और कर्ज से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। गेह…

महंगाई और कर्ज' से आत्महत्या करने को मजबूर है किसान: अखिलेश यादव
महंगाई और कर्ज' से आत्महत्या करने को मजबूर है किसान: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान के साथ सर्वाधिक अन्याय हो रहा है। महंगाई और कर्ज से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। गेहूं की फसल लिए किसान क्रय केन्द्रों का पता ढूंढ़ता मारा-मारा फिर रहा है। सरकारी विज्ञापनों में खुले कथित क्रय केन्द्रों में ही खरीद फरोख्त और भुगतान का नकली नाटक चल रहा है। किसान की फसल एमएसपी पर तो नहीं बिक रही, बिचौलियों के झोलों में भरी जा रही है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''किसान पर आफत की मार यही नहीं रुक रही है। कई जनपदों में खेतों में खड़ी फसल आग में जलकर राख हो गई। मैनपुरी के करहल में भीषण आग लगने से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। देवरिया में 10 बीघा, अमेठी में 300 बीघा, चंदौली में 10 बीघा और गाजियाबाद के मंसूरी इलाके में 28 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। चित्रकूट में 80 बीघा, कानपुर देहात में 30 से 40 बीघा, और हरदोई में 2 बीघा फसल जल गई। जौनपुर के जफराबाद के जनैघा गांव में भी गेहूं की फसल राख हो गई। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,''कुशीनगर में सैकड़ों एकड़ फसल में आग लग गई। हर दिन हजारों बीघा फसल जल रही है तबाही मची हुई है। भाजपा सरकार ने पीड़ित किसानों की सुध नहीं ली। मुआवजा देना तो दूर मुख्यमंत्री जी ने खेतों की लगी आग और किसानों के पेट की आग बुझाने को कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की यह पराकाष्ठा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।