मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात' : बोले अखिलेश -'लखनऊ में अंत्येष्टि के लिए 'वेटिंग और टोकन' के दृश्य विचलित करने वाले

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात है। भाजपा सरकार ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा उसी अक्षम्य लाप…

यूपी में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात' : बोले अखिलेश -'लखनऊ में अंत्येष्टि के लिए 'वेटिंग और टोकन' के दृश्य विचलित करने वाले
यूपी में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात' : बोले अखिलेश -'लखनऊ में अंत्येष्टि के लिए 'वेटिंग और टोकन' के दृश्य विचलित करने वाले — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात है। भाजपा सरकार ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा उसी अक्षम्य लापरवाही का नतीजा है कि सब तरफ अफरा तफरी मची हुई है। भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के मेडल बटोरने में ही पूरा साल गुजार दिया और जनता को बिना इलाज मरने को छोड़ दिया है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा कि मुख्यमंत्री जी ‘टीका उत्सव‘ मना रहे हैं जबकि राजधानी लखनऊ की जनता ‘चिता उत्सव‘ में डूबी है। अंतिम संस्कार के लिए कई दर्जन नए प्लेटफार्म बनाने पड़े हैं, विद्युत शवदाह गृह कम पड़ गए हैं और शवदाह के लिए लकड़ियां बाहर से मंगानी पड़ रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''कैसी विडम्बना है कि कोरोना के दूसरे संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश में न पर्याप्त दवाइयां मिल रही है, नहीं ट्रैकिंग और टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्था है। जांच रिपोर्टें 24 घंटे के बजाय 7 दिन में मिल रही है। बचाव के तौर-तरीकों पर भी भ्रम की स्थिति है। प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा संक्रमित रविवार को मिले 67 मौते हुईं। राजधानी लखनऊ में रविवार को 4444 मरीज मिले जिनमें 31 की मौत हो गई। गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का रिकार्ड टूटा, एक दिन में 438 मरीज मिले 3 की मृत्यु हो गयी।



उन्होंने कहा कि, अंत्येष्टि के लिए लखनऊ में वेटिंग और टोकन की व्यवस्था के विचलित करने वाले दृश्य दिखाई दिए। बड़ी संख्या में डाक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सेनेटाइजेशन के लिए पर्याप्त मशीने नहीं है। कोविड-19 अस्पताल पहले से भी कम है। आईसीयू बेडों का अभाव कोढ़ में खाज पैदा कर रहा है। अनुमान है कि कोरोना की इस दूसरी लहर में दैनिक संक्रमण 1.70 लाख तक पहुंच जाएगा। 20-25 अप्रैल के बीच कोरोना के मामले चरम पर होंगे।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'' राजधानी लखनऊ में संक्रमितों की तुलना में रिकवरी रेट पांच गुना से भी कम है। धीमी रिकवरी की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़रही है। महज 19 प्रतिशत लोगों के ठीक होने की सूचनाएं हैं। तमाम शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक-कर्मचारी संक्रमित पाए गए है। अव्यवस्था के चलते बहुत से होम आइसोलेट मरीजों को अस्पताल जाने में भी लग रहा है।



उन्होंने कहा कि,''सरकारी अक्षमताओं के चलते कोरोना अवधि में श्रमिकों के पलायन की खबरें भी आने लगी है। कल-कारखानों के बंद होने से अर्थव्यवस्था का बुरी तरह प्रभावित होना निश्चित है। आज भी व्यापार-रोजगार की दशा ठीक नहीं है। शैक्षिक संस्थाओं की बंदी से शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प चल रही हैं और पूरा एक वर्ष व्यर्थ चला गया है। इन हालातो के लिए भाजपा सरकार ही दोषी है जो जनता की मूल समस्याओं से मुंह चुराते हुए इवेंट मैनेजमेंट में ही लगी रहती है। आसन्न संकट के प्रति उसमें जरा भी संवेदना और गम्भीरता नहीं है।  




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।