मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हुक्मरानों ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्…

हुक्मरानों ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
हुक्मरानों ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग है जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश और विध्वंस की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा का एजेण्डा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरूपयोग करती है। समाजवादी सरकार में प्रगति का रास्ता प्रशस्त होता रहा है।



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि,''भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है। 



बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,''हाल ही में जिस बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जोरशोर से किया गया वह भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। हुक्मरानों ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की सड़के कई जगह धंस गयी। यह डबल इंजन भाजपा सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को जालौन के बाद औरैया में भी धंसा एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्य आज भी अपनी गुणवत्ता के कारण मजबूत बने हुए हैं। तत्कालीन सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज तक टस-मस नहीं हुआ जबकि उस पर कई लड़ाकू विमान सहित सबसे बड़ा भारवाहक विमान हरक्यूलिस भी उतर चुका है।



उन्होंने कहा,''समाजवादी सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिये बेहतरीन सड़के बनायी गयी थी। समाजवादी शासनकाल में गांवों में जो सड़के बनी थी उससे आगे भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। इस सरकार के पास तबादले के धंधे के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। जनता की समस्याओं के निदान में शासन-प्रशासन की कोई रुचि नहीं है। उत्तर प्रदेश विकास के मानकों में कई कदम पीछे छूट रहा है। प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।