मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा बताए कि कितने किसानों को धान और मक्का का MSP दिया?: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की रैली अभियान पर अखिलेश यादव

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है| तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक…

भाजपा बताए कि कितने किसानों को धान और मक्का का MSP दिया?: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की रैली अभियान पर अखिलेश यादव
भाजपा बताए कि कितने किसानों को धान और मक्का का MSP दिया?: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की रैली अभियान पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है| तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक दिन का भूख हड़ताल किया| कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच तीनों कानूनों के समर्थन में भाजपा ने देशभर में रैली, सम्मेलन और किसान चौपाल लगा लगा रही है|



कृषि कानूनों के समर्थन में BJP की रैली अभियान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया| उन्होंने पूछा,''अगर तीनों कानून किसानों के हितों के लिए थे तो इतने बड़े पैमाने पर किसान धरने पर क्यों बैठे हैं..? अखिलेश यादव ने कहा,'सवालों के जवाब बीजेपी देना नहीं चाहती है इसलिए अपने बड़े-बडे़ नेताओं को झूठ फैलाने के लिए जनता के बीच पहुंचा दिया है|



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,आज देश में बीजेपी प्रेस वार्ता करके समझाना चाहती है कि दिल्ली में जो कृषि क़ानून पास हुए हैं, वह किसानों के हित के लिए हैं। अगर यह किसानों के हितों के लिए थे तो इतने बड़े पैमाने पर किसान धरने पर क्यों बैठे हैं...?  सपा अध्यक्ष ने कहा,''BJP उन किसानों की सूची जारी करे जिन किसानों को उन्होंने धान और मक्का का समर्थन मूल्य दिया है। BJP बताए कि कितने किसानों के गन्ने का पैसा बकाया है। इन सवालों के जवाब बीजेपी नहीं देना चाहती है इसलिए अपने बड़े-बडे़ नेताओं को झूठ फैलाने के लिए जनता के बीच पहुंचा दिया है|




गौरतलब है कि कृषि कानूनों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी देशभर के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां, प्रेसवार्ता और चौपाल का आयोजन कर लोगों को कृषि बिल के बारे में बताएगी। इस अभियान में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ मंत्री भी जुटेंगे|




अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना दमन और अत्याचार कर ले, अन्नदाता से अन्याय पर समाजवादियों का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा,' किसान नाराज हैं और दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई? 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।