मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में जब भी समाजवादियों की सरकार बनी किसानों के हित में काम किए गए। सपा सरकार में कभी खाद और बीज का संकट…

अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला
अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में जब भी समाजवादियों की सरकार बनी किसानों के हित में काम किए गए। सपा सरकार में कभी खाद और बीज का संकट नहीं होता था। किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त की गई।  किसानों के लिए सहकारी संस्थाओं और मंडियों को मजबूत किया गया। लेकिन जब जब भाजपा सरकार सत्ता में आती है तब तक किसानों की जमीन और उनकी फसलों की लूट होती है। सत्ताधारी याद रखें कि किसान के साथ यह अन्याय बहुत दिन नहीं चलने वाला है। यही किसान इनको उखाड़ फेंकेगा।  




केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने कहा कि अहंकारी भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार करना बंद करें और उनकी मांगों को मानते हुए किसानों को लूटने के लिए लाए गए तीनों कृषि कानून को रद्द करें। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और देश का किसान समझ गया है कि भाजपा उसकी जमीन और  फसल को छीनने के लिए नए.नए हथकंडे तैयार कर रही है। 




यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बन गई है। चंद पूंजीपति जैसा चाहते हैं यह सरकार उन्हीं के फायदे के लिए कानून बनाती है। देश का किसान भाजपा की इन कुटिल चालों से वाकिफ हो चुका है। वह अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर है। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है। आज किसानों के साथ खड़े होने वालों को बदनाम किया जा रहा है और उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। यह पहली सरकार है जो किसानों का साथ देने वालों को गिरफ्तार कर रही है और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा रही है। लोकतंत्र में यह अवैध कार्यवाही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।