मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था तो चौपट है ही लोग मंहगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हो चले हैं

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्तामद में चूर है। उसकी गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा ह…

अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था तो चौपट है ही लोग मंहगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हो चले हैं
अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा- कानून व्यवस्था तो चौपट है ही लोग मंहगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हो चले हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्तामद में चूर है। उसकी गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों की जिंदगी में चैन नहीं। कानून व्यवस्था तो चौपट है ही लोग मंहगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हो चले हैं। मुख्यमंत्री जी को लगता है कि थोड़े ही दिन बचे है तो ज्यादा माथापच्ची क्यों करें? जहां जैसा चल रहा है चलने देना है।




भाजपा राज में 13 दिन में दूसरी बार गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिए गए है। सरकार की कमर तोड़ मंहगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं। अगर यह सरकार कुछ सस्ता नहीं कर सकती तो कम से कम और दाम तो न बढ़ाए। सरकार को जनहित में गैस के बढ़े दाम वापस लेने चाहिए।



सत्ताधारियों ने उत्तर प्रदेश में अवैध खनन कर खुल लूट मचा रखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार तीनांे ही अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे बैठी है। कानपुर के बिधने में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है। एक हिन्दू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर भूसे एवं हानिकारण तेल मिलावट करते धरे गए हैं। आगरा में देशी घी की एक नकली देशी घी की फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं। भ्रष्टाचार पर जीरों टाॅलरेंस की रट लगाने वाले मुख्यमंत्री जी ने अभी तक लोगों की जिंदगी में मिलावट का जहर घोलने वालों पर एनएसए क्यों नहीं लगाया है?



सच तो यह है कि प्रदेश में अपराध और अपराधी सत्ता संरक्षित है। यहां जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुले आम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के नेता श्री रामभुवन यादव की हत्या की गई है। बकेवर में तो भाजपा के ही एक पूर्व मंत्री श्री अमरजीत सिंह को जब अपने क्षेत्र में पुलिस की वसूली की खबरें मिलीं तो वही शिकायत करने पुलिस अधिकारियों के पास जाने को मजबूर हुए।



प्रदेश में लूट, डकैती की वारदातें चरम पर। आगरा में दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 57 लाख रूपए की लूट की। आए दिन ऐसी वारदातें होती है पर भाजपा सरकार और पुलिस आंखे मूंदे बैठी रहती है। सच तो यह है कि समाज में नफरत का जह़र घोलने का काम हो या मिलावट का, कोई भी अवैध काम हो हर जगह भाजपाई नेता ही गुनहगार मिलते है। सीमा पर जवान और दिल्ली में किसान शहादत दे रहा है लेकिन मुख्यमंत्री जी अन्नदाता की ही बदनामी में रूचि ले रहे हैं। भाजपा सरकार सचसच पूछों तो जुल्म में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।