मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

इतिहास की 'सबसे विफल' सरकार है भाजपा सरकार: सदन में अखिलेश यादव

लखनऊ: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे 'असफल' सरकार बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि,'आज तक के इतिहास में अगर कोई सबसे विफल सरकार हुई है तो वह यह सरकार है।…

इतिहास की 'सबसे विफल' सरकार है भाजपा सरकार: सदन में अखिलेश यादव
इतिहास की 'सबसे विफल' सरकार है भाजपा सरकार: सदन में अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊयूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे 'असफल' सरकार बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि,'आज तक के इतिहास में अगर कोई सबसे विफल सरकार हुई है तो वह यह सरकार है। प्रदेश में अराजकता का माहौल, ध्वस्त कानून व्यवस्था, सामूहिक बालात्कार, नफरत, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली, विकास रोकने वाली, महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचाने वाली यह सरकार है| 


वहीँ सदन में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'2017 में सरकार आने के बाद हमने हर जरूरतमंद के लिए जिसे खद्यान से वांछित किया गया था उसे राशन कार्ड उपलब्ध कराया। साथ ही सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश में सभी के लिए खाद्यान के किट के साथ फ्री राशन की भी व्यवस्था की गई|



इससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि,'' उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों में भाजपा सरकार कतई गम्भीर नहीं है। सरकार बात तो जीरो टॉलरेंस की करती है, परन्तु रोजाना हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। सरकार पूर्णतया असंवेदनशील बनी हुई है। यूपी वूमेन पावर लाइन 1090 महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाजवादी सरकार में बनी थी ताकि बेटियां अपनी बात बिना किसी संकोच के बता सके। उसे भी भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि किस तरह से महिला अपराध के मामले भाजपा की डबल इंजन की सरकार में बढ़ते जा रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा था कि,'''भाजपा सरकार में बेटियों की जिंदगी पर तमाम खतरें मंडरा रहे हैं। उन्हें न सुरक्षा मिल रही है और नहीं न्याय। लखनऊ के दुबग्गा में 18 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी। पुलिस ने दरिंदों का साथ दिया। 13 वर्षीया किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी उसकी हालत गम्भीर होने के बावजूद समुचित उपचार नहीं मिला। 18 दिनों तक बेटी का जीवन संघर्ष चला पर न्याय नहीं मिला।



उन्होंने कहा,''राह चलती बहन बेटियों को शराब के नशे में धुत भाजपाई छेड़छाड़ कर रहे हैं। दुष्कर्म कर रहे हैं। बदायूं में एक हेल्प सेन्टर पर तैनात ए.एन.एम. को परेशान किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गोरखपुर में बेटी के साथ उस समय दुष्कर्म हुआ जब यहां महामहिम राज्यपाल जी का अभिभाषण चल रहा था।



अखिलेश यादव ने कहा,''22 अप्रैल 2022 की रात ग्राम खेतराजपुर थाना मखई जिला प्रयागराज में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या हुई इसमें एक महिला और उसकी बेटी से दुष्कर्म हुआ। 12 से 21 मई 2022 तक मात्र दस दिनों में थाना नगराम लखनऊ में लौलाई गांव में 2 युवतियों से छेड़छाड़ और पिटाई। थाना नगराम लखनऊ में 10 वर्षाीय बच्ची से दुष्कर्म चिनहट लखनऊ के कमता इलाके में निजी कम्पनी में कार्यरत युवती से छेड़छाड़। बीबीडी लखनऊ के निकट मून सिटी निवासी बच्ची को अगवा किया गया।



 नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा,'' थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ की गांव निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। सीबीगंज बरेली निवासी किशोरी को छेड़खानी के विरोध पर तेजाब डालने की धमकी मिली। उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। थाना कैराना शामली की 16वर्षीया छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली। शाहजहांपुर शहर की एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका के साथ नशा कराकर दुष्कर्म का वीडियो बनाया। थाना और सैरपुर लखनऊ में 9 महीने की बच्ची का अपहरण कर हत्या की गई। थाना सदर सिद्धार्थनगर के कोड़रा ग्रांट के इस्माइलनगर टोला निवासी रोशनी की गोली मार कर हत्या। थाना बंथरा लखनऊ में युवती से दुष्कर्म का प्रयास हुआ नसीराबाद निवासी 26वर्षीय नीलम की ऊंचाहार रायबरेली के गोकनाघाट पर गला घोंट कर हत्या।



उन्होंने कहा,''थाना सौरिक कन्नौज के गांव की एक बालिका को अगवाकर दुष्कर्म किया गया। इन्दिरानगर कोतवाली लखनऊ में फरीदीपुर की 20वर्षीय युवती से छेड़खानी हुई। थाना डीह जिला रायबरेली में बारात में हर्ष फायरिंग में महिला की मौत हुई।



अखिलेश ने कहा,''फतेहपुर कोतवाली गांव निवासी बीए प्रथमवर्ष की छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर ज़हर खाया। थाना पीजीआई लखनऊ में तैनात महिला सिपाही सरिता निषाद ने खुदकुशी की। मड़ियांव लखनऊ की 17वर्षीय लड़की साथ दुष्कर्म। थाना बागपत में 15 मई 2022 को घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म। आहत किशोरी ने ज़हर खाया। थाना सहादतगंज लखनऊ में दबग युवकों ने महिला से अभद्रता की परिवारीजनों को पीटा। थाना गाजीपुर लखनऊ में इन्दिरानगर में ट्यूशन पढ़ाने कई युवती से जबरन दुष्कर्म किया गया। थाना सिंहावली अहीर जनपद बागपत में कक्षा 8 की छात्रा से दुष्कर्म। थाना हाथरस के गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म। थाना विकास नगर लखनऊ में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म। थाना मंडियांव लखनऊ में बैंक में कार्यरत युवती से छेड़खानी। थाना पीजीआई लखनऊ के कल्ली पश्चिम निवासी 35वर्ष की सरिता की गला घोंट कर हत्या।

  


महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बाते करने वाली भाजपा सरकार कब तक सच पर पर्दा डालती रहेगी? स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 3 हजार गांवों में जुगाड़ के बाथरूम से मां- बहन, बेटियों को इज्जत बचानी पड़ रही है। महिलाएं बोरी, चारपाई और पेड़ों की आड़ में नहाने को विवश हैं।



उन्होंने कहा,'''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार काम कुछ नहीं कर रही है, लेकिन प्रचार बढ़-चढ़कर कर रही है। विज्ञापन और होर्डिंग में सरकार नम्बर वन है ताकि अपराधों में नम्बर वन होने को छुपाती रही। पुलिस को पूरी छूट मिली हुई है। थानों में पीड़िता की सुनवाई की जगह उनसे रेप होने लगा है। भाजपा सरकार में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा की कतई उम्मीद नहीं रह गई है। यह सरकार भय, आतंक और अफवाहों के बल पर ही राजकाज चला रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।