मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत “बेहद शर्मनाक”: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी…

यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत “बेहद शर्मनाक”: अखिलेश
यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की हालत “बेहद शर्मनाक”: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बदहाल है। उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने खुद तो जनता के हित में कुछ किया नही, समाजवादी सरकार में जो अच्छे काम हुए थे उन्हें बर्बाद करने को ही अपनी उपलब्धि मान लिया है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद शर्मनाक है। खुद उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग में पिछले पांच वर्षों से चल रही अव्यवस्थाओं पर शर्मिंदा होते रहते है। सरकारी अस्पतालों में कहीं ठेले पर मरीज जा रहे हैं तो कहीं सड़क पर टेम्पों में प्रसव हो रहा है। एम्बूलेंस नहीं मिली तो कन्नौज में 100 बेड के अस्पताल में गर्भवती को इलाज नहीं मिला। पहले उसे 50 किलोमीटर दूर अस्पताल रिफर किया गया, वहां से भी भगाया गया तो टेम्पो में बच्चे का जन्म हुआ।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल को वसूली का अड्डा बना दिया है। आपरेशन थियेटर से निकलने के बाद मरीज के परिजनों से स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रूपए मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। 



यादव ने कहा,'समाजवादी सरकार में प्रसूताओं के लिए एम्बूलेंस सेवा 102 और सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज हेतु अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा की व्यवस्था की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। महिला अपराध रोकने के लिए 1090 तथा अपराध नियंत्रण के लिए डायल 100 विश्वस्तरीय सेवा की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने 112 करके बर्बाद कर दिया है। 



अखिलेश ने कहा,''अस्पतालों में मरीजो के लिए नई उन्नत किस्म की मशीने नहीं खरीदी जा रही है। पुरानी मशीने धूल खा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से आवश्यक जांचे भी समय से नहीं हो रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में मरीजों को दवा-इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। जनता अब भाजपा की डबल इंजन सरकार से ऊब चुकी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।