मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भीषण गर्मी के बीच 'अघोषित' बिजली कटौती से झुलस रही यूपी की जनता, समाज में 'नफरत' फैलाने वालों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता झुलस रही है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक लोग त्र…

भीषण गर्मी के बीच 'अघोषित' बिजली कटौती से झुलस रही यूपी की जनता, समाज में 'नफरत' फैलाने वालों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश का योगी सरकार पर हमला
भीषण गर्मी के बीच 'अघोषित' बिजली कटौती से झुलस रही यूपी की जनता, समाज में 'नफरत' फैलाने वालों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश का योगी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता झुलस रही है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। खुद भाजपा के विधायकों और राज्यमंत्री तक ने इस सम्बंध में ऊर्जा मंत्री और एम.डी. पावर कारपोरेशन को पत्र लिखे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा,''प्रदेश में हर तरफ हाहाकार मचा है पर भाजपा की डबल इंजन सरकार सत्ता की खुमारी में है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में पिछले पांच साल भाजपा ने कुछ नहीं किया। कई बिजली उत्प??दन इकाइयां ठप है। बिजली की मांग और उपलब्धता में भारी अंतर के चलते गांव, कस्बों और तहसील मुख्यालयों में अंधाधुंध कटौती हो रही है। खुद राजधानी लखनऊ में भी बिजली के झटके महसूस होने लगे हैं। रोस्टर केवल कहने-सुनने के लिए है। बुनकर उद्योग बंद हो रहा है।



उन्होंने कहा कि ,''मौसम वैज्ञानिक पहले ही भीषण गर्मी होने की चेतावनी दे चुके थे। मई में 48 डिग्री गर्मी झुलसा सकती है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने पहले कोई राहत के कदम क्यों नहीं उठाए? भाजपा की दोनों सरकारें होने के बावजूद बिजली व्यवस्था चौपट है। केन्द्र सरकार न तो पर्याप्त कोयला की आपूर्ति कर रही है और न ही अपने 10 हजार मेगावाट कोटे की बिजली उत्तर प्रदेश को दे रही है।




अखिलेश यादव ने कहा,''समाजवादियों ने विधानसभा चुनाव में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। जनता को बरगलाने के लिए चुनाव में भाजपा ने भी झूठे वादे कर लिए। लेकिन चुनाव खत्म होते ही भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। भाजपा सरकार बिजली बिल वसूली के नाम पर राजनीतिक विरोधियों के कनेक्शन काट रही है और मुकदमे दर्ज कर रही है।



उन्होंने कहा कि ,''समाज में नफरत फैलाने वालों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। ये कभी उत्तर प्रदेश और यहां की जनता का विकास और भला नहीं चाहते हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। अब भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। उनकी काठ की हांडी कभी भी चढ़ने वाली नहीं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।