मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा राज में निर्दोषों का उत्पीड़न होता है, दोषियों का बाल बांका भी नहीं होता है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कारण सामाजिक सद्भाव खतरे में है। तनाव से उत्तर प्रदेश में डर व्याप्त है। साम्प्रदायिक कुप्रचार पर लग…

भाजपा राज में निर्दोषों का उत्पीड़न होता है, दोषियों का बाल बांका भी नहीं होता है: अखिलेश यादव
भाजपा राज में निर्दोषों का उत्पीड़न होता है, दोषियों का बाल बांका भी नहीं होता है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कारण सामाजिक सद्भाव खतरे में है। तनाव से उत्तर प्रदेश में डर व्याप्त है। साम्प्रदायिक कुप्रचार पर लगाम नहीं है। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था के लगातार बिगड़ने के अलावा और क्या उम्मीद की जा सकती है? भाजपा राज में न तो अपराधिक घटनाओं को सही से दर्ज किया जाता है और नहीं अराजकतत्वों पर अंकुश लगता है। महिलाएं लगातार अपमानित हो रही हैं और बच्चियां सबसे ज्यादा दुष्कर्म की शिकार हो रही है।


अखिलेश यादव ने कहा है कि,''निर्दोषों का उत्पीड़न होता है और दोषियों का बाल बांका भी नहीं होता है। क्या यही लोकराज है? भाजपा राज में महिला अपराध में यूपी नम्बर वन है। उत्तर प्रदेश में एनसीआरबी के आंकड़ों में जंगलराज साफ दिखाई पड़ता है। परन्तु भाजपा को आधी-अधूरी रिपोर्ट का ढोल पीटने में संकोच नहीं है।


अखिलेश ने कहा कि,''नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार वर्ष 2021 में 56,869 शिकायते दर्ज हुईं। इसके मुताबिक रोज 350 साईबर क्राइम के मामले आ रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के तहत उत्तर प्रदेश में आत्महत्या के मामले 2020 के मुकाबले 23 प्रतिशत बढ़े है। 2021 में 5,932 ने आत्महत्या की।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''सत्ता  संरक्षित अपराधी निरंतर बहन-बेटियों के साथ नृशंस अत्याचार कर रहे हैं। अपराधियों से मित्रता और झूठ बोलना ही भाजपाइयों का चरित्र है। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को उपमुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद देते चित्र सामने है। ट्विटर पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले उपमुख्यमंत्री जी की पोल खुल गई है। मुख्यमंत्री जी ने जिस दिन कहा छेड़छाड़ के कारण स्कूल नहीं जाने वाली छात्राएं अब भयमुक्त है उसी दिन राजधानी में लखनऊ के गोमती नगर में छेड़खानी से तंग कक्षा आठ की छात्रा ने स्कूल छोड़ने की खबर सुर्खियों में थी।


सपा नेता ने कहा कि,'सच तो यह है कि भाजपा नेतृत्व को न तो उत्तर प्रदेश के विकास से कोई मतलब है और नहीं प्रदेशवासियों को भयमुक्त वातावरण देने की क्षमता है। भाजपा पूरी तरह पूंजीवादी चरित्र की पार्टी है। जनता को महंगाई की चक्की में पीसने के अलावा भाजपा सरकार ने जीएसटी, इन्कमटैक्स के माध्यम से गरीबों और मध्यम वर्ग का खून चूसकर जहां पिछले 7वर्षों में 11 लाख करोड़ का कर्ज उद्योगपति मित्रों का माफ किया गया है। वहीं गरीब को स्वास्थ्य-शिक्षा के मामलों में अनाथ छोड़ दिया गया है। जनता इस गरीब, किसान, नौजवान विरोधी सरकार को कब तक बर्दाश्त करेगी?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।