मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे, पुलिस जनता की, ...निर्दोश 'मारे' जा रहे: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। जिस तरीके से…

भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे, पुलिस जनता की, ...निर्दोश 'मारे' जा रहे: अखिलेश यादव
भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे, पुलिस जनता की, ...निर्दोश 'मारे' जा रहे: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। जिस तरीके से भाजपा सरकार चल रही है उससे हर वर्ग परेशान है। भाजपा विधायक थाने चला रहे हैं। सरकार ये दावे करती है कि चीनी मिले बिकी हैं। एक भी नाम बता दे कि समाजवादी सरकार में कौन मिल बिकी है?



यादव ने कहा कि मंडी व्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। सरकार किसानों की मदद के बजाय उन्हें धोखा दे रही है। नीति आयोग के आंकड़े यूपी की सच्चाई बता रहे हैं। स्कूलों में अभी तक किताबे नहीं मिली? ड्रेस नहीं दे पाए, जूते मोजे नहीं दे पाए।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण व्यवस्थाओं को बदल दिया जिसकी वजह से दलित और पिछड़े नौजवानों की नौकरी छूट गई, ये सरकार काम रोकने वाली सरकार है। ये सदन में डॉ0 लोहिया का नाम बहुत लेते है।



भाजपा सरकार ने गेहूं की खरीद नहीं की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिली भगत कर गेहूं खरीदवा दिया, अब आटा महंगा करा दिया। अभ्यर्थी भर्ती कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं। सरकार भर्ती क्यों नहीं रद्द करती? सरकार को पता है कि तकनीकी का साथ लेकर धांधली हुई है। जिस संस्था में परीक्षा हो रही है उससे मिली भगत थी।



दारोगा भर्ती पेपर लीक, सौ से ज्यादा लोग पकड़े गए। यूपीएसएससी लोअर सबआरडीनेट पेपर लीक, ट्यूवेलआपरेटर पेपर लीक, यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस के पर्चे गलत बंटे, ग्राम्य विकास की भर्ती में धांधली हुई। समाजवादी सरकार में पूरी पारदर्शिता से नौकरियों में भर्ती हुई थी।



यादव ने कहा जातीय जनगणना होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी बजट सत्र में कानून व्यवस्था और बेटी सुरक्षा पर झूठ के पुलिंदे सुना रहे है, वहीं जंगलराज के तले बे-खौफ दरिन्दे बेटियों से दुष्कर्म कर रहे हैं। उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना है। अपनी सरकार में खाकी के दाग कब तक छिपाएंगे मुख्यमंत्री जी, जनता पर पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढती जा रही हैं, निर्दोश मारे जा रहे हैं। बागपत में दबिश के दौरान पुलिस उत्पीड़न की वजह से मां-बेटी ने जह़र खाकर जान दी। ऐसा अन्याय और अत्याचार पहले किसी सरकार में नहीं हुआ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।