मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में ‘स्वास्थ्य सेवाएं’ तोड़ चुकी है दम, स्वास्थ्य मंत्री के दौरे और आदेश भी गए अब ‘थम’: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं ने दम तोड़ दिया है। भाजपा सरकार में अस्पतालों की दुर्दशा देखने का किसी को भी समय न…

उत्तर प्रदेश में ‘स्वास्थ्य सेवाएं’ तोड़ चुकी है दम, स्वास्थ्य मंत्री के दौरे और आदेश भी गए अब ‘थम’: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में ‘स्वास्थ्य सेवाएं’ तोड़ चुकी है दम, स्वास्थ्य मंत्री के दौरे और आदेश भी गए अब ‘थम’: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं ने दम तोड़ दिया है। भाजपा सरकार में अस्पतालों की दुर्दशा देखने का किसी को भी समय नहीं है। सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 डेलीगेट्स के स्वागत में सजाए गए गमलों की चोरी का पता लगाने में ही व्यस्त हो गई है। एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 अब समय से उपलब्ध नहीं होती हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है तो कहीं डॉक्टर अपनी ओपीडी छोड़कर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जी (ब्रजेश पाठक) भी अब पस्त हो चुके हैं उनके दौरे और आदेश भी अब थम गए हैं। 


नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,“उत्तम स्वास्थ्य सेवा का दम्भ भरने वाले मुख्यमंत्री जी के राज में गाजियाबाद के संयुक्त अस्पताल में पांच दिन से डॉक्टर मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज कर रहे है। प्रशासकीय अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। इसे भाजपा का अंधेर राज न कहें तो क्या कहें? 


उन्होंने कहा कि,“अयोध्या में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक गंभीर मरीज को आक्सीजन का खाली सिलेण्डर लगा दिया गया। तीमारदारों की नाराजगी पर नर्स ने सिलेण्डर बदले तो दूसरा, तीसरा आक्सीजन मिलेण्डर भी खाली निकला। मरीजों की जान के साथ यह खिलवाड़ भाजपा सरकार में आम बात हो गई है।


उन्होंने कहा,'' खुद राजधानी में भी अस्पतालों के हालात अच्छे नहीं हैं। लखनऊ के लोहिया संस्थान और पीजीआई में इमरजेंसी सेवाएं मजाक बन गई है। घंटों मरीज तड़पते रहते है। भर्ती नहीं होती है। मरीज स्ट्रेचर पर या वहां बने टिनशेड में पड़े भाजपा के अमृतकाल में बस अमर हो जाने की प्रतीक्षा करते रहते हैं। लोहिया संस्थान की नई इमरजेंसी का ताला ही नहीं खोला जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,“समाजवादी पार्टी ने एक रुपए के पर्चे पर इलाज और जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान की थी। भाजपा सरकार में अस्पतालों में जांचो  के अलग-अलग रेट तय हो गए हैं। गरीब मरीज महंगा इलाज कैसे कराए? समाजवादी सरकार के समय बना कैंसर संस्थान में पूर्ण कालिक निदेशक नहीं नियुक्त हो सका है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। कैंसर से मौतें हो रही है।  


 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि,“प्रदेश की शान कहे जाने वाली किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कभी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती थी। आज वह अपनी पुरानी ख्याति खोती जा रही है। भाजपा सरकार जनता से सिर्फ झूठे वादों का खिलवाड़ कर रही है।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,“सच तो यह है कि अस्पतालों के बुरे हालात से मुख्यमंत्री जी को कोई मतलब नहीं है। लोगों की जान जाय या स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो जाये भाजपा सरकार से इससे कोई सरोकार नहीं है। भाजपा पूरी तरह संवेदनशून्यता की चरम सीमा पर है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।