मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में लूट- हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधी, उद्योगधंधे के लिए सुरक्षित माहौल के दावे कर रहे मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी तत्व बे-रोकटोक लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री जी…

यूपी में लूट- हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधी, उद्योगधंधे के लिए सुरक्षित माहौल के दावे कर रहे मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार
यूपी में लूट- हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधी, उद्योगधंधे के लिए सुरक्षित माहौल के दावे कर रहे मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी तत्व बे-रोकटोक लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री जी उद्योगधंधे के लिए सुरक्षित माहौल के दावे कर रहे हैं। भाजपा सरकार के दुबारा सत्ता में आने के बाद अपराधो के बढ़ने के पीछे सत्ता का संरक्षण मिलना मुख्य कारण है। सभी प्रकार के अवैध धंधों में भाजपाई संलिप्तता भी मिल रही है।


UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''प्रदेश के बुलन्दशहर में गनप्वाइंट पर सर्राफ से लूट की घटना विचलित करने वाली है। खुद थाने में इंस्पेक्टर व सिपाहियों के द्वारा महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक है। जब थानों में इस तरह की हरकतें हो रही है तो बहन बेटियां न्याय के लिए कहां जाए? भाजपा राज में दलित वर्ग की बहन बेटियों से लगातार बढ़ रहे नृशंस अत्याचार और अपराध पर सख्त कदम उठाए जाने के बारे में सिर्फ झूठे आश्वासन और खोखले दावे ही किए जाते हैं।



उन्होंने कहा,''बेटियां पढ़ना चाहती हैं, अभिभावक पढ़ाना चाहते हैं लेकिन भाजपा सरकार में बेटियां स्कूल कॉलेज नहीं जा सकती हैं। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का नारा तो खूब उछाला जा रहा है पर वास्तविकता में जब बेटी अपराधियों की नज़रों से नहीं बच पा रही है तो फिर बेटियां पढ़ने कहां जा सकती है?



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,''भाजपा ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है। यूपी में क्राइम कंट्रोल के बाहर हो गया है। बुलन्दशहर, मैनपुरी और बस्ती में युवतियों से दुष्कर्म की घटनाएं हुई। पुलिस का रवैया इन सभी मामलों में अच्छा नहीं रहा।



सच तो यह है कि भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के बारे में सही तथ्य बताने से जानबूझ कर परहेज कर रहा हैं और लोगों को गुमराह करने में लगा है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के रिकॉर्ड बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के हालात बद-से बदतर होते जा रहे हैं। मंत्रियों के बेटे और भाई-भतीजे सभी सत्ता के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थलों पर बेखौफ अधिकारियों को धमकाते दिखाई देते है। सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही हो परन्तु हकीकत में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने लोगों की रोटी और रोजगार तो छीना ही उनका सुख-चैन और इज्जत से जीने के अवसर भी छीन लिए है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।